---Advertisement---

क्या Chhath पर पावर स्टार को मात दे पाएगा ट्रेंडिंग स्टार? यूट्यूब पर Pawan Singh और Khesari Lal के छठ गीतों में मची ट्रेंड की होड़

Bhojpuri Chhath Song: छठ के महापर्व पर Pawan Singh और Khesari Lal Yadav के छठ गीत सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। दोनों के बीच काफी तगड़ा कॉम्पिटिशन देखने को मिल रहा है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: नवम्बर 6, 2024 12:13 अपराह्न | Updated: नवम्बर 6, 2024 12:50 अपराह्न

Bhojpuri Chhath Song
Follow Us
---Advertisement---

Bhojpuri Chhath Song: यूट्यूब पर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और पवन सिंह (Pawan Singh ) के (Bhojpuri Chhath Song) में तगड़ा कॉम्पिटिशन देखने को मिल रहा है। आपको बता दें, पूरे देश में छठ पूजा महापर्व (Chhath Puja 2024) 5 नवंबर से लेकर 8 नवंबर की सुबह तक मनाया जाएगा। बिहार में इस पर्व की खास झलक देखने को मिलती है। ये व्रत मां अपनी संतान के लिए रखती है। इस दौरान भोजपुरी सितारे एक से बढ़कर एक छठ गीत को पेश कर रहे हैं। इस बीच भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह और ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव के दो Bhojpuri Chhath Song यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहे हैं। इन दोनों गानों में ट्रेंड का मुकाबला देखने को मिल रहा है।

Pawan Singh का Chhath Song YouTube पर 10वें नंबर पर कर रहा ट्रेंड

खबर लिखे जाने तक पवन सिंह का ‘घटिये स्वर्ग लागेला’ छठ गीत यूट्यूब पर 10वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। पवन सिंह का गाना 5 नवंबर को रिलीज हुआ था।

Khesari Lal Yadav का Chhath Geet यूट्यूब पर 9वें नंबर पर कर रहा ट्रेंड

खेसारी लाल का ‘अरघ के बेरा’ गाना 9 वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। खेसारी का गाना 4 नबंर को रिलीज किया गया था।।

Picture Credit Youtube

पवन सिंह के घटिये स्वर्ग लागेला गाने पर कितने आए व्यूज?

Video Credit Pawan Singh Official

पवन सिंह के घटिये स्वर्ग लागेला गाने को Pawan Singh Official यूट्यूब पर अपलोड किया गया है। इस गाने पर 6 लाख 71 व्यूज हैं। वहीं, 1 लाख 4 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। इस छठ गाने में एक्टर के साथ शिवानी सिंह नजर आ रही हैं। गाने को पवन सिंह ने गाया है।

खेसारी लाल के ‘अरघ के बेरा’ गाने को कितने मिले व्यूज?

Video Credit GMJ – Global Music Junction – Bhojpuri

खेसारी लाल का ‘अरघ के बेरा छठ’ गीत GMJ – Global Music Junction – Bhojpuri
नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। इस गाने पर 9 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। 67 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। इस गाने में एक्टर के साथ (Shruti Rao) हैं। गाने को खेसारी लाल और शिल्पी राज ने मिलकर गाया है।

क्या ट्रेंड में पवन सिंह को मात दे पाएंगे खेसारी लाल?

छठ के समय में खेसारी और पवन सिंह के गानों में काफी टक्कर देने को मिल रही है। ऐसे में खबर लिखे जाने तक पवन सिंह का गाना 10 वें नंबर और खेसारी का गाना 9 वें नंबर पर ट्रेंड यूट्यूब में छाया हुआ है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि, क्या पावर स्टार को ट्रेंडिंग स्टार मात दे पाएगा? क्योंकि दोनों के गानों के ट्रेंडिंग नंबर में मामूली सा फर्क है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026