---Advertisement---

Bhojpuri Dance Video: खेसारी से बोलीं काजल राघवानी ‘दरदिया दे देबा ये राजा’, डांस के साथ किया खूब रोमांस

Bhojpuri Dance Video: खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें दोनों शानदार केमिस्ट्री दिखाकर फैंस को हैरान कर रहे हैं। इस वीडियो में दोनों 'दरदिया दे देबा ये राजा' गाने पर ताबड़तोड़ ठुमके लगा रहे हैं और उनकी बॉन्डिंग देखने लायक है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 18, 2023 1:57 अपराह्न

bhojpuri dance video
Follow Us
---Advertisement---

Bhojpuri Dance Video: काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव की जोड़ी फैंस के बीच खूब चर्चा में है। यह बात सच है कि लोगों को यह जोड़ी बहुत पसंद आती है। उनके पुराने गाने भी लगातार सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। अब लोगों के बीच उनका एक गाना ‘दरदिया दे देबा ये राजा’ काफी चर्चा में है। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और खेसारी और काजल की जोड़ी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। दोनों अपनी शानदार केमिस्ट्री से जिस कदर जादू चलाते हैं वह किसी के भी दिल को घायल कर देने लिए काफी है।

शानदार बॉन्डिंग देख लोग रह गए हैरान

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो इसमें खेसारी लाल यादव ब्लू कुर्ता पजामा में नजर आ रहे हैं तो काजल राघवानी व्हाइट स्कर्ट चोली में दिखाई दे रही है। दोनों ‘दरदिया दे देबा ये राजा’ गाने पर ताबड़तोड़ ठुमके लगा रहे हैं और उनके बीच की शानदार केमिस्ट्री देखने लायक है। इन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह जब भी साथ नजर आएंगे तो लोगों के दिल धड़काना तो लाजमी है। अपने कातिलाना अंदाज और शानदार केमिस्ट्री से फैंस के पसीने छुड़ाने में यह कपल कभी भी पीछे नहीं रहते हैं और एक बार फिर वह ऐसा करने में कामयाब हुए।

यहां देखें Video:-

https://youtu.be/ilpVU_QJj_k

खेसारी और काजल का अंदाज काबिल-ए-तारीफ

‘दरदिया दे देबा ए राजा’ गाना रिलीज हुए लगभग 2 साल से अधिक का समय हो चुका है लेकिन यह अभी भी फैंस को खूब पसंद है। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने प्रियंका सिंह के साथ अपनी आवाज दी है तो लिरिक्स पवन पांडे के हैं। रजनीश मिश्रा इसके म्यूजिक डायरेक्टर है तो खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी अपनी अदाओं से लोगों को हैरान करने में कामयाब हुए हैं। खेसारी किसी भी एक्ट्रेस के साथ शानदार जोड़ी बनाते हैं लेकिन काजल के साथ वह आग लगा देते हैं। अक्षत फिल्म भोजपुरी यूट्यूब चैनल से जारी इस वीडियो को अब तक 7000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026