---Advertisement---

Bhojpuri Dance Video: देसी अदाएं दिखाकर आम्रपाली ने खेसारी को कर दिया मदहोश, वीडियो देख झूम उठे फैंस

Bhojpuri Dance Video: खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे का गाना 'छुवे द बदन' सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। दोनों की जोड़ी तहलका मचाने के लिए काफी है। फैंस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और दोनों स्टार्स पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। कहने में दो राय नहीं है कि खेसारी लाल यादव किसी भी एक्ट्रेस के साथ कमाल की जोड़ी बनाने में कामयाब होते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 22, 2023 3:41 अपराह्न | Updated: नवम्बर 22, 2023 4:57 अपराह्न

Bhojpuri Dance Video
Follow Us
---Advertisement---

Bhojpuri Dance Video: खेसारी लाल यादव को यूं ही नहीं ट्रेडिंग स्टार कहा जाता है।यह बात सच है कि खेसारी किसी भी हसीना के साथ जबरदस्त जोड़ी बनाने में कामयाब होते हैं। काजल राघवानी के साथ लोग उन्हें किस कदर पसंद करते हैं इसमें कोई दो राय नहीं है। हालांकि दावा है कि आम्रपाली दुबे के साथ इस वीडियो को देखने के बाद आप भी खेसारी के फैन हो जाएंगे। वह जिस तरह अपने अंदाज से फैंस को दीवाना बना रहे हैं वह वाकई काबिले तारीफ है। यही वजह है कि भोजपुरी फैंस के बीच खेसारी और आम्रपाली का गाना ‘छुवे द बदन’ काफी ट्रेंड में है।

आम्रपाली की अदाएं कातिलाना

‘छुवे द बदन’ गाने की बात करें तो इसमें आम्रपाली दुबे देसी अंदाज में खेसारी के साथ ठुमके लगाती हुई नजर आ रही है। पिंक साड़ी में वह बला की खूबसूरत नजर आई और खुलेआम आसमान के नीचे रोमांस फरमाती हुई दिखी। इस वीडियो में दोनों का दिलकश अंदाज देखने लायक है और लोग उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। अपनी अदाओं से वार करने में आम्रपाली दुबे एक बार फिर कामयाब हुई और दोनों का ताबड़तोड़ रोमांस देख फैंस की बोलती बंद हो गई है। ट्रेंडिंग स्टार का जलवा देखने लायक है।

यहां देखें Video:-

वीडियो देख दिल हारे लोग

‘छुवे द बदन’ गाने में आम्रपाली दुबे की अदाएं और कातिलाना स्माइल देख आप भी दिल हार जाएंगे। संजीत निराला ऑफिशल युटुब चैनल से जारी इस वीडियो को कई और चैनल से जारी किया गया है और इसे लाखों में व्यूज मिल चुके हैं। लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और ट्रेंडिंग स्टार चर्चा में है। जहां तक इस गाने की बात करें तो इसे खेसारी लाल यादव ने इंदू सोनाली के साथ अपनी आवाज दी है तो म्यूजिक छोटे बाबा का है। वहीं गाने का लिरिक्स सुमित सिंह चंद्रवंशी ने लिखा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026

Neet Paper Leak

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026