---Advertisement---

Bhojpuri Dance Video: छठ से पहले खेसारी का फैंस को तोहफा, ‘सुरुज बाबा’ गाने में आस्था सिंह संग आए नजर

Bhojpuri Dance Video: खेसारी लाल यादव अपने अंदाज से हर बार लोगों को हैरान कर देते हैं और छठ के मौके पर भी फैंस को इंप्रेस करने के लिए वह आ चुके हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप भी काफी एक्साइटेड हो जाएंगे। 'सुरुज बाबा' गाने में खेसारी अलग अंदाज में दिखाई दे रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 14, 2023 3:45 अपराह्न

Bhojpuri Dance Video
Follow Us
---Advertisement---

Bhojpuri Dance Video: भोजपुरी इंडस्ट्री की एक खासियत है कि किसी भी त्यौहार के मौके पर यहां खूब गाने रिलीज होते हैं और ऐसे में खेसारी लाल यादव कभी पीछे नहीं रहते हैं। बिहार में छठ की धूम जगजाहिर है और ऐसे मौके पर खेसारी अपने नए गाने से लोगों को इंप्रेस करने के लिए आ गए हैं। छठ के मौके पर उनके गाने खूब सुनाई देते हैं और ऐसे में यह गाना भी लोगों के लिए काफी खास है। दरअसल खेसारी लाल यादव का गाना ‘सुरुज बाबा’ काफी वायरल हो रहा है जो आज ही जारी किया गया। आइए देखते हैं क्या है इस गाने में खास।

खास अंदाज में छठ मनाने चले खेसारी

जहां तक इस गाने की बात करें तो इसमें खेसारी लाल यादव के साथ आस्था सिंह नजर आ रही है। येलो कुर्ते में खेसारी आस्था सिंह को छठ मनाने के लिए घाट पर चलने की जिद करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं आस्था भी येलो साड़ी में तैयार हो रही है। ‘सुरुज बाबा’ गाने को देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट लाजमी है क्योंकि छठ का वाइब देने में इस बार भी ट्रेडिंग स्टार पीछे नहीं रहे। अपने इस गाने से लाइमलाइट चुराने में कामयाब हो गए और इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।

यहां देखें Video:-

वीडियो को मिल रहे खूब व्यूज

खेसारी म्यूजिक वर्ल्ड यूट्यूब चैनल से जारी इस वीडियो को साढ़े 4 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। कुछ ही घंटे में खेसारी का यह गाना डिमांड में आ गया है और छठ के मौके पर फैंस को तोहफा मिला है। आस्था सिंह और खेसारी लाल यादव की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आ रही है और ट्रेडिंग स्टार एक बार फिर ट्रेंड में आ गए हैं। कहने में दो राय नहीं है कि किसी भी मौके को खास बनाना खेसारी अच्छे से जानते हैं। यही वजह है कि वह हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026