---Advertisement---

Bhojpuri Dance Video: काजल के प्यार में दिवाने हुए खेसारी, खुलेआम रोमांस से मचाया हड़कंप

Bhojpuri Dance Video: खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का गाना 'ऐसे बारा ना माचिस की तीली' सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। यह बात सच है कि दोनों भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी डिमांड में रहे हैं। यह जोड़ी जब भी एक साथ नजर आती है तो लाजमी है चर्चा हो। ऐसे में इस गाने को आज भी लोग ताबड़तोड़ पसंद कर रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 13, 2023 3:13 अपराह्न

bhojpuri dance video
Follow Us
---Advertisement---

Bhojpuri Dance Video: यह बात सच है कि भोजपुरी इंडस्ट्री में काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव की जोड़ी को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। दोनों कातिलाना रोमांटिक अंदाज से फैंस के बीच एक जबरदस्त पापुलैरिटी बना ली है। यही वजह है कि उनके पुराने गाने सोशल मीडिया पर आज भी चर्चा में रहते हैं। दोनों किसी समय में एक दूसरे के साथ डेट करने की वजह से सुर्खियों में रहे हैं लेकिन इस सबसे परे अगर उनकी ऑफ स्क्रीन केमिस्ट्री की बात करें तो वह वाकई जबरदस्त है। हालांकि इस सबके बीच एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें दोनों ‘ऐसे बारा ना माचिस की तीली’ गाने पर डांस कर रहे हैं।

खुलेआम काजल की अदाओं पर थिरकने लगे खेसारी

वैसे तो खेसारी भोजपुरी की कई हसीनाओं के साथ काम कर चुके हैं लेकिन काजल के साथ उनका अंदाज देख फैंस फिदा हो जाते हैं। ऐसे में ‘ऐसे बारा ना माचिस की तीली’ गाने में दोनों खुलेआम कभी जंगल तो कभी नदी के किनारे रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। पिंक कट आउट ड्रेस में काजल को देख खेसारी अपना दिल हार बैठे हैं। उनके जबरदस्त डांस और रोमांस देख लोग दीवाने हो रहे हैं। इस वीडियो को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है।

यहां देखें Video:-

गाने को अब तक मिले इतने व्यूज

जहां तक ‘ऐसे बारा ना माचिस की तीली’ गाने की बात करें तो यह ‘बलम जी लव यू’ का है। इसमें खेसारी लाल यादव, काजल राघवानी, अक्षरा सिंह, सूफी शर्मा और स्मृति सिन्हा भी नजर आए थे। काजल और खेसारी का यह गाना जबरदस्त है। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने प्रियंका सिंह के साथ अपनी आवाज दी है तो लिरिक्स श्याम देहाती के हैं। ओम झा का म्यूजिक इसे और भी खास बनाने के लिए काफी है। 2021 में खेसारी मूवीज और म्यूजिक यूट्यूब चैनल से जारी इस गाने को 101 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और यह हैरान कर देने वाले आंकड़े हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मार्च 7, 2026

Rajshri Deshpande

मार्च 7, 2026

Dhurandhar 2 Trailer

मार्च 7, 2026

Kidney Health

मार्च 7, 2026

Anupam Kher

मार्च 7, 2026

Badshah

मार्च 6, 2026