---Advertisement---

Bhojpuri Dance Video: काजल को देख होश खो बैठे खेसारी, कातिलाना अदाओं से कर रही ताबड़तोड़ वार

Bhojpuri Dance Video: खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी को एक साथ देख फैंस खुशी से उछल पड़ते हैं। उनकी फ़िल्में और गाने लोगों के बीच आज भी सुर्खियों में है। वहीं इस बीच उनका एक गाना 'छलकत हमरो जवनिया 2' फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और यह एक बार फिर ट्रेंड में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 7, 2023 4:56 अपराह्न

bhojpuri dance video
Follow Us
---Advertisement---

Bhojpuri Dance Video: खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी के बीच की केमिस्ट्री देख फैंस खूब इंप्रेस होते हैं। यह बात सच है कि दोनों कई हिट फिल्मों में नजर आ चुके हैं और उनके बीच की बॉन्डिंग देख लोगों के बीच उनकी अफेयर्स की खबरें भी काफी सुर्खियों में रही है। हालांकि इस सब के बीच उनका एक वीडियो काफी चर्चा में है जिसे देखने के बाद आप एक बार फिर खेसारी और काजल के फैन हो जाएंगे। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर फैंस से खूब प्यार मिल रहा है। जी हां, हम बात कर रहे हैं ‘छलकत हमरो जवनिया 2’ की जिसमें दोनों स्टार्स एक साथ बवाल मचाते दिखे।

खेसारी और काजल की केमिस्ट्री है खास

जहां तक खेसारी और काजल की बात करें तो दोनों को एक साथ देखना ही फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। इस गाने में जहां ब्लू ड्रेस में काजल बला की खूबसूरत नजर आ रही है। वहीं उन्हें देखकर खेसारी का बुरा हाल है। दूसरी तरफ ब्लैक ड्रेस में काजल खेसारी को लुभाने की कोशिश करती हुई नजर आती है। दोनों के बीच की केमिस्ट्री से लेकर डांस तक वाकई लाजवाब है और यही वजह है कि गाना फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। यह वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें Video:-

https://youtu.be/93R0fSfbIoY

भोजपुरी लवर्स के बीच सुर्खियों में है यह गाना

गाने के इस वीडियो की बात करें तो यह Team Films Bhojpuri यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है। 5 साल पहले रिलीज हुए इस गाने को अब तक 8 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। यह आंकड़ा इस बात को बखूबी बयां करने के लिए काफी है कि काजल और खेसारी को लोग किस कदर चाहते हैं। वहीं लोगों को दीवाना बनाने के लिए ये भोजपुरी सितारे भी कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने प्रियंका सिंह के साथ आवाज दी है तो लिरिक्स आजाद सिंह के हैं। भोजपुरी लवर्स के लिए यह गाना वाकई काफी खास है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें।आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो पर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 27, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 27, 2026

Shraddha Kapoor

अक्टूबर 27, 2026

Delhi Metro Viral Video

अक्टूबर 27, 2026

Health Tips

अक्टूबर 27, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 26, 2026