---Advertisement---

Bhojpuri Dance Video: सालों बाद भी पवन सिंह और अक्षरा सिंह के इस गाने पर थिरक रहे लोग, व्यूज देख उड़ जाएंगे होश

Bhojpuri Dance Video: पवन सिंह और अक्षरा सिंह का एक गाना सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। दोनों इसमें अपने जबर्दस्त अंदाज से लोगों को हैरान कर रहे हैं। हम बात कर रहे हैं 'होठलाली से रोटी बोर के' गाने की जिसमें दोनों का अंदाज काबिले तारीफ है। लोग इस वीडियो को जमकर पसंद कर रहे हैं और दोनों स्टार्स पर प्यार लुटा रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 10, 2023 2:39 अपराह्न

Bhojpuri Dance Video
Follow Us
---Advertisement---

Bhojpuri Dance Video: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह की जोड़ी अक्षरा सिंह के साथ लोग किस कदर पसंद करते हैं इसमें कोई दो राय नहीं है। दोनों किसी समय में डेटिंग रयूमर्स को लेकर काफी सुर्खियों में रहे। हालांकि कुछ अनबन के बाद अब वे एक साथ नजर नहीं आते हैं लेकिन उनके पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होते रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो फिलहाल चर्चा में है। इस गाने को रिलीज हुए लगभग 6 साल से ज्यादा का समय हो चुका है लेकिन यह आज भी ट्रेंड में है। हम बात कर रहे हैं ‘होठलाली से रोटी बोर के’ गाने की।

पवन और अक्षरा का अंदाज देखने लायक

जहां तक इस गाने की बात करें तो पवन सिंह और अक्षरा सिंह का रोमांटिक अंदाज इस गाने में देखने के लायक है। वहीं दूसरी तरफ दोनों जबरदस्त ठुमके और अदाओं से लोगों को दीवाना बना रहे हैं। अक्षरा सिंह की खूबसूरती और नजाकत भरी अदाएं पवन सिंह को मदहोश कर रही है और वह खुद को रोमांटिक होने से रोक नहीं पा रहे हैं। अक्षरा की अदाओं के आगे पवन सिंह भी कंट्रोल खो बैठते हैं। दोनों के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री दिखाई गई है यही वजह है कि फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

यहां देखें Video:-

बार-बार वीडियो को देख रहे हैं लोग

वेस्टर्न ड्रेस में अक्षरा सिंह जिस तरह ठुमके दिखा रही है वह देख फैंस इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं। भोजपुरी हिट सोंग्स यूट्यूब चैनल से जारी यह वीडियो आज भी लोग काफी पसंद करते हैं। 19 जून 2017 को रिलीज हुए इस वीडियो को 16 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। त्रिदेव फिल्म के इस गाने को पवन सिंह ने अपनी आवाज दी है। वहीं लिरिक्स मनोज मतलबी का है तो म्यूजिक डायरेक्टर ओम झा हैं। इस गाने के डांस से लेकर पवन सिंह की आवाज तक इसे खास बनाने के लिए काफी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें।आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026