---Advertisement---

Bhojpuri Dance Video: पवन से बोलीं अक्षरा ‘तनी फेरे दी बलम जी करबटिया’, रोमांस देख खुली रह जाएंगी आंखें

Bhojpuri Dance Video: पवन सिंह और अक्षरा सिंह का गाना आज भी दिलों पर राज करता है। हम बात कर रहे 'सत्या' फिल्म का गाना 'तनी फेरे दी बलम जी करबटिया' की जिसमें दोनों स्टार्स ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी थी। यही वजह है कि यह गाना आज भी काफी पसंद किया जा रहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 16, 2023 1:23 अपराह्न

BHOJPURI DANCE VIDEO
Follow Us
---Advertisement---

Bhojpuri Dance Video: पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी में कुछ तो खास है जो लोग खूब पसंद करते हैं। दोनों जब भी एक साथ दिखाई देते हैं तो सोशल मीडिया पर आग लग जाती है। यह बात सच है कि पिछले कुछ समय से दोनों के रिश्ते में अनबन की खबरें आई लेकिन उनके पुराने गाने आज भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते रहते हैं। इस बीच पवन और अक्षरा का एक गाना खूब ट्रेंड में है और इसे लोग ताबड़तोड़ पसंद कर रहे हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं उनके गाने ‘तनी फेरे दी बलम जी करबटिया’ की जिसमें उनके अंदाज और रोमांस को देख लोगों की निगाहें अटक गई।

पवन और अक्षरा का डांस देखने लायक

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो इसमें अक्षरा सिंह ब्लू साड़ी में कयामत ढाती हुई नजर आ रही है। पवन सिंह के साथ उनका रोमांस देखने लायक है और उनके बीच की बॉन्डिंग किसी को भी इंप्रेस कर देने के लिए काफी है। कपल एक साथ डांस और रोमांस से सोशल मीडिया पर सनसनी मचा रहे हैं। अक्षरा की अदाएं और पवन सिंह का उनके लिए जुनून देखने लायक है। यही वजह है कि वीडियो को फैंस से काफी प्यार मिल रहा है।

यहां देखें Video:-

https://youtu.be/32lpaU4C2MM

गाने को मिल रहे ताबड़तोड़ व्यूज

वायरल भोजपुरी यूट्यूब चैनल से जारी इस गाने को फिलहाल तो 19000 व्यूज मिले हैं। हालांकि अगर इसके ओरिजिनल गाने की बात करें तो इसे 29 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इसके अलावा इसे अलग-अलग प्लेटफार्म पर शेयर किया जा रहा है। पवन और अक्षरा का यह गाना फिल्म ‘सत्या’ का है जिसमें दोनों की जोड़ी ने फैंस के दिल को चुराने में कामयाब रही थी। इस गाने को इंदू सोनाली ने अपनी आवाज दी है तो लिरिक्स मनोज मतलबी के हैं। वहीं गाने के म्यूजिक डायरेक्टर छोटे बाबा है। करीब 6 साल पहले रिलीज हुए इस गाने को लेकर आज भी क्रेज लगातार बरकरार है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026