---Advertisement---

Bhojpuri dance video: ‘चीखे द हल्का’ गाने में अंजना संग तबाही मचा रहे पवन सिंह, सड़क पर खुलेआम करते दिखे रोमांस

Bhojpuri dance video: पवन सिंह और अंजना सिंह का एक गाना 'चीखे द हल्का' काफी चर्चा में है और इस वीडियो को देखने के बाद लोग हैरान रह गए। फैंस दोनों की जोड़ी की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं और यही वजह है कि 'हमार स्वाभिमान' फिल्म का यह गाना लोगों को खूब पसंद भी आ रहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 20, 2023 3:12 अपराह्न

Bhojpuri dance video
Follow Us
---Advertisement---

Bhojpuri dance video: भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह और अंजना सिंह की जोड़ी सोशल मीडिया पर खूब लाइमलाइट में रही है। यह बात सच है कि पवन और अंजना जब भी साथ नजर आते हैं तो फैंस के दिलों को धड़का देते हैं। इस बीच उनका गाना सोशल मीडिया पर काफी लाइमलाइट में है और इसे ताबड़तोड़ व्यूज में मिल रहे हैं। हम बात कर रहे हैं ‘चीखे द हल्का’ गाने की जिसमें पवन और अंजना का अंदाज और रोमांस देख लोग हैरान रह गए। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि दोनों की जोड़ी लोगों के बीच एक बार फिर चर्चा में आ गई है और फैंस की नजरे फटी की फटी रह गई।

खुलेआम इश्क करते दिखे पवन और अंजना

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो कूल अंदाज में पवन सिंह पिंक ड्रेस में नजर आ रही है। वह अंजना के साथ जबरदस्त रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। बीच सड़क दोनों का खुलेआम रोमांस सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। अंजना अपनी अदाओं से पवन सिंह को रिझाती हुई दिखी और ‘चीखे द हल्का’ गाने पर अपने डांस मूव्स से तहलका मचा रही है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस एक बार फिर दोनों की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। खुलेआम पवन और अंजना कभी सड़क पर तो कभी बगीचे में रोमांस करते हुए दिख रहे हैं।

यहां देखें Video:-

खूब पसंद कर रहे लोग यह गाना

टपाटप वायरल भोजपुरी यूट्यूब चैनल से जारी इस गाने को अब तक 5 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। 2 नवंबर 2023 को यह वीडियो शेयर किया गया है। ‘हमारा स्वाभिमान’ फिल्म का यह गाना पवन सिंह के लिए काफी खास है। पावर स्टार ने इसे प्रियंका सिंह के साथ अपनी आवाज दी है। इस गाने के लिरिक्स प्रकाश बारूद के हैं तो म्यूजिक छोटे बाबा वशी का है। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और इस पर कई रील्स भी सुर्खियों में है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Health Tips

जून 28, 2026

Prediabetes

जून 27, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 27, 2026

Viral Video

जून 27, 2026