---Advertisement---

Bigg Boss 18: ‘पूरे देश का बेटा’ Rajat Dalal के आने वाले हैं अच्छे दिन! फिनाले में क्या YouTuber रचेगा इतिहास?

Bigg Boss 18 का नया प्रोमो आया है। इसमें रजत दलाल अपनी मां की तरफ से भेजे गए लेटर को पढ़कर काफी भावुक हो जाते हैं। इस दौरान वह कुछ ऐसा बोल देते हैं, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 15, 2025 5:58 अपराह्न

Bigg Boss 18
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 18: करीब 3 महीनों से मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा बिग बॉस 18 बहुत जल्द खत्म होने वाला है। 19 जनवरी को फिनाले के साथ घर के विनर का एलान कर दिया जाएगा। शो अपने अंतिम पड़ाव पर है। ऐसे में रिएलिटी शो में कई सारे ट्विस्ट और टर्न आ रहे हैं। इस बीच कंटेस्टेंट के परिजनों ने उन्हें लेटर भेजा है और अपने मन की बात कही है। इसी कड़ी में जब YouTuber को उनकी मां की तरफ से भेजा गया लेटर मिला तो वह भावुक हो गए और अपने अच्छे दिनों की उम्मीद करने लगे। ये एपिसोड बहुत जल्द दिखाया जाएगा। इसी का Promo अब जारी कर दिया गया है।

Rajat Dalal को किसने कहा देश का बेटा?

Telly Reporter नाम के यूट्यूब चैनल ने कुछ मिनट पहले ही रजत दलाल से जुड़ा प्रोमो पोस्ट किया है।

Watch Video

https://www.youtube.com/watch?v=JRW2ayUXSVo
Video Credit: Telly Reporter

Rajat Dalal के लिए ये लेटर फिल्म डायरेक्टर और प्रोडक्शन डिजाइनर ओमंग कुमार लेकर पहुंचे थे। इस पत्र में रजत दलाल की मां ने लिखा कि, “गोलू बेटा राम..राम..अब तू मेरा बेटा ही नहीं बल्कि पूरे देश का बेटा है”। इस पर ओमंग कुमार रजत से उनकी बदली हुई छवि पर सवाल करते हैं। ये सुनकर रजत बोलते हैं कि, उनकी छवि काफी सुधरी है। आने वाले दिनों में उन्हें अच्छा होने की उम्मीद है। मां का लेटर पढ़कर यूट्यूबर काफी भावुक भी हो जाते हैं। वहीं, Avinash Mishra को भी उनके परिजनों की तरफ से लेटर मिला है। उनके परिजनों ने एक्टर को ट्रॉफी लाने को बोला है। इसके साथ ही उनकी जर्नी की भी तारीफ की है।

रजत दलाल Bigg Boss 18 के प्रबल विनर माने जा रहे

आपको बता दें, The Khabri Tak नाम के एक्स हैंडल से वोटिंग की रेटिंग डाली गई है। जिसमें विनर के रुप में Vivian DSena को दिखाया गया है।

Watch Post

वहीं, दूसरे नंबर पर Rajat Dalal का नाम है। इस वोटिंग ट्रेंड से काफी उम्मीद की जा रही है कि, रजत दलाल Bigg Boss 18 Winner हो सकते हैं। जिस तरह से सर्वे निकलकर सामने आ रहे हैं। उनमें रजत दलाल को अन्य कंटेस्टेंट के मुकाबले का काफी पावरफुल बताया जा रहा है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026