---Advertisement---

दे कंटाप! प्राइवेट जेट का दरवाजा खुलते ही पिट गए फ्रेंच राष्ट्रपति Emmanuel Macron, Viral Video देख आंखों पर नहीं हो रहा यकीन

Emmanuel Macron Viral Video बेहद तेजी से सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। वायरल वीडियो में फ्रेंच राष्ट्रपति की पत्नी ब्रिगिट उन्हें थप्पड़ जड़ते नजर आ रही हैं। वियतनाम की राजधानी हनोई के दौरे पर पहुंचे राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ हुआ ये घटनाक्रम अब कई सवालों को जन्म दे रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 26, 2025 4:59 अपराह्न

Emmanuel Macron Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Emmanuel Macron Viral Video: शक्तिशाली देशों में सुमार फ्रांस के राष्ट्रपति एक बड़े घटनाक्रम के शिकार हो गए हैं। कथित रूप से राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की पत्नी ब्रिगिट ने उन्हें जोरदार कंटाप जड़ दिया है। इसका एक अंश वीडियो में देखा जा सकता है जिसको लेकर बवंडर की स्थिति आ गई है। इमैनुएल मैक्रों वायरल वीडियो धड़ल्ले से सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर साझा किया जा रहा है। पूरा प्रकरण क्या है इसका पुख्ता जवाब तो फ्रेंच राष्ट्रपति या उनकी पत्नी ही दे सकते हैं। लेकिन Emmanuel Macron Viral Video जो बयां कर रहा है, उसमें ये लगभग स्पष्ट है कि फ्रेंच राष्ट्रपति के गाल पर जोरदार तमाचा पड़ा है। वीडियो में प्राइवेट जेट का दरवाजा खुलते ही इमैनुएल मैक्रों के गाल पर तमाचा लगते देखा जा सकता है।

प्राइवेट जेट का दरवाजा खुलते ही पिट गए फ्रेंच राष्ट्रपति, देखें Emmanuel Macron Viral Video

वियतनाम की राजधानी हनोई दौरे पर पहुंचे फ्रेंच राष्ट्रपति के साथ बड़ा कांड हो गया है।

Watch Video

कथित रूप से इमैनुएल मैक्रों को उनकी पत्नी ब्रिगिट थप्पड़ जड़ते देखी जा सकती हैं। ‘दी सन’ के एक्स हैंडल से इमैनुएल मैक्रों वायरल वीडियो पोस्ट किया गया है। वीडियो में प्राइवेट जेट का दरवाजा खुलते ही फ्रेंच राष्ट्रपति के गाल पर एक जोरदार तमाचा पड़ता नजर आ रहा है। इस कंटाप की गूंज का अंदाजा आप इस बात से लगा लीजिए कि अमेरिका, फ्रांस, इंग्लैंड, भारत, स्विटजरलैंड समेत तमाम देशों में इसकी चर्चा शुरू हो गई है। Emmanuel Macron Viral Video सोशल मीडिया के माध्यम से फ्रांस ही नहीं, बल्दि दुनिया के विभिन्न हिस्सों में अपनी पहुंच बना चुका है। वीडियो में साफ तौर पर राष्ट्रपति के चेहरे का भाव बदला नजर आ रहा है और वे मुस्कुराते हुए हाथ हिलाकर प्लेन के अंदर छिपते देखे जा सकते हैं।

ब्रिगिट से एकतरफा प्रेम कर सुर्खियों में आए थे राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों

मालूम हो कि फ्रेंच राष्ट्रपति अपनी पत्नी ब्रिगिट से एकतरफा प्रेम करने को लेकर भी सुर्खियां बटोर चुके हैं। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिगिट, राष्ट्रपति मैक्रों से उम्र में 24 वर्ष बड़ी हैं। जब इमैनुएल मैक्रों स्कूल में थे, तब ब्रिगिट उनकी ड्रामा टीचर हुआ करती थी। इसी दौरान मैक्रों को ब्रिगिट से प्रेम हुआ और फिर दोनों बंधन में बंध गए। ऐसे में अब जब Emmanuel Macron Viral Video में ब्रिगिट फ्रेंच राष्ट्रपति को थप्पड़ जड़ते नजर आ रही हैं, तो कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। कई यूजर्स दोनों के रिश्ते में तालमेल को लेकर सवाल खड़ा कर रहे हैं, तो कई ऐसे हैं जो इसे हंसी-मजाक का एक हिस्सा मात्र करार दे रहे हैं। हालांकि, इमैनुएल मैक्रों वायरल वीडियो की सच्चाई क्या है, ये तो फ्रेंच राष्ट्रपति या उनकी पत्नी ही बता सकती हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Priyanka Chopra

फ़रवरी 18, 2026

Iran-US Tension

फ़रवरी 18, 2026

India Russia Trade

फ़रवरी 18, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 18, 2026

Viral Video

फ़रवरी 18, 2026

Emmanuel Macron

फ़रवरी 18, 2026