---Advertisement---

Fatty Liver: घर में चेक कर सकते हैं ये 5 लक्षण, एक्ने और हेयर लॉस को हल्के में लेने से पहले जानें डॉक्टर की क्या है राय

Fatty Liver: फैटी लीवर के ये संकेत आप घर में ही देख सकते हैं और इसे नजरअंदाज करने की बजाय आप डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं। ऐसे में कभी भी स्किन से जुड़ी समस्याएं और हेयर लॉस को हल्के में ना ले। आइए जानते हैं क्या है 5 लक्षण।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 20, 2025 3:36 अपराह्न

Fatty Liver
Follow Us
---Advertisement---

Fatty Liver: फैटी लीवर से जूझ रहे लोगों को डॉक्टर लाइफस्टाइल और डाइट को लेकर सलाह देते हैं। यह सच है कि लिवर में जमा फैट की वजह से आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हालांकि अगर आपको भी कुछ सिम्टम्स देखकर खुद पर संदेह होता है कि कहीं आप Fatty Liver से पीड़ित तो नहीं है। ऐसे में डॉक्टर सौरव सेठी ने एक वीडियो को शेयर कर उन लोगों को खास जानकारी देते हुए नजर आए।डॉक्टर सेठी ने 5 ऐसे लक्षण बताए हैं जिनके जरिए आप घर पर ही इस बात का पता लगा सकते हैं कि कहीं आप फैटी लीवर से पीड़ित तो नहीं हैं।

पेट के बीच में चर्बी दिखना हो सकता है Fatty Liver के लक्षण

अगर पेट के बीचो-बीच चर्बी जमा हो गया है और इसकी वजह से इंसुलिन रेजिस्टेंस के साथ यह साफ दिखाई दे रहा हो कि पेट के बीच में साफ तौर पर चर्बी जमा है। इसका मतलब यह हो सकता है कि आप फैटी लीवर से ग्रसित हैं। अगर आपने भी ये लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो आप बिना देर किए डॉक्टर से मिल सकते हैं।

थकावट भी है Fatty Liver का एक लक्षण

अगर आप कोई काम कर रहे हैं और उसके बाद थक रहे हैं तो इसकी एक अलग वजह हो सकती है। आप बिना काम किया अगर थके हुए महसूस करते हैं तो यह फैटी लीवर की एक वजह हो सकती है। इस दौरान थकावट आपको इसलिए होने लगती है क्योंकि शरीर में टॉक्सिंस जमा होने लगते हैं। Fatty Liver की वजह से आपको कोई भी काम करने में मन नहीं लगने वाला है तो ज्यादा थकावट होने पर आप डॉक्टर से संपर्क करें।

Fatty Liver में दाएं रिब के नीचे असहजता या फिर दर्द होना

अगर आपको दाएं रिब के नीचे असहज लग रहा है और आपको दर्द हो रहा है तो हो सकता है कि आपके लिवर में सूजन है। ऐसे में इसे नजरअंदाज करने की गलती ना करें क्योंकि यह फैटी लीवर का बहुत बड़ा लक्षण है।

Fatty Liver में एक्ने और हेयर लॉस की समस्या

आपको भी एक्ने और शरीर पर काले धब्बे की शिकायत हो रही है और आप इसकी वजह नहीं जान पा रहे हैं तो आपको बिना देर किए डॉक्टर से मिल लेना चाहिए। यह भी फैटी लीवर में एक आम लक्षण है। इसके साथ ही हेयर लॉस की समस्या भी आपको देखने को मिल सकती है तो इन सकेत को नजरअंदाज करने की गलती ना करें।

Fatty Liver में भूख न लगना और मतली है शामिल

बता दे कि फैटी लीवर के दौरान आपको भूख में कमी हो सकती है और ऐसा लगेगा जैसे आपका पेट हमेशा भरा हुआ है। इसके अलावा मतली की समस्या भी देखने को मिल सकती है तो इसे नजरअंदाज किए बिना आप डॉक्टर से मिले और समय रहते इसका इलाज ढूंढे।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Insulin

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026