---Advertisement---

GG vs RCB WPL 2023: Ashleigh Gardner की फिरकी में फंसी Smriti Mandhana, वीडियो में देखें कैसे झटका विकेट

आरसीबी टीम को जीत हासिल करने के लिए कप्तान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhan) का चलना बहुत जरूरी था। लेकिन उनको एशले गार्डनर ने अपने जाल में फसाया और विकेट झटका। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: मार्च 9, 2023 12:45 पूर्वाह्न

GG vs RCB WPL 2023
Follow Us
---Advertisement---

GG vs RCB WPL 2023: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2023) में आज गुजरात जायंट्स और रॉयल चैलेंजर बैंगलोर (GG vs RCB WPL 2023) के बीच मुंबई के मैदान पर मुकाबला खेला गया। आज के मुकाबले में गुजरात की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात की टीम ने अपने 20 ओवर में 201 रन बना दिए। आरसीबी टीम को जीत हासिल करने के लिए कप्तान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhan) का चलना बहुत जरूरी था। लेकिन उनको एशले गार्डनर ने अपने जाल में फसाया और विकेट झटका। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

एशले गार्डनर ने झटका स्मृति मंधाना का विकेट

बुधवार को खेले गए 6वें मैच में गुजरात टीम ने आरसीबी को 20 ओवर में 202 रनों का लक्ष्य रखा। जिसके लिए आरसीबी टीम की कप्तान स्मृति मंधाना ने क्रीज पर आते ही 3 चौके जड़े। स्मृति मंधाना आउट होने से पहले 14 गेंदों में 18 रनों की पारी खेलकर आउट हुई। मंधाना को एशले गार्डनर ने अपनी स्पिन के जाल में फसा कर आउट किया। गार्डनर ने एक स्टंप लाइन में पटकी गेंद डाली और मंधाना बड़ा शॉट खेलने के लिए गई लेकिन गेंद बल्ले से लगने के बाद हवा में चली गई और मानसी जोशी ने कैच लपका।

Also Read: GG VS RCB WPL 2023: SHREYANKA PATIL ने खेला ‘सूर्या भाऊ’ जैसा शॉट, दंग रह गई SANIA MIRZA, देखें VIDEO

Video देखने के लिए निचे लिंक पर क्लिक करें

https://www.wplt20.com/videos/m06–gg-vs-rcb-smriti-mandhana-wicket-6322156862112

आरसीबी टीम को मिली 11 रनों से हार

WPL में आरसीबी टीम का खराब प्रदर्शन जारी है और टीम को अपने तीसरे मैच में भी हार का सामना करना पड़ा है। 202 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी टीम 190 रन बनाई और 11 रनों से मैच हार गई। आरसीबी टीम की तरफ से सोफी डिवाइन सबसे ज्यादा रन 66 रनों की पारी खेली। उनके अलावा हीदर नाइट ने भी अंत में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुई मात्र 11 गेंदों में 30 रनों की पारी खेली। लेकिन उनकी यह पारी बेकार गई और टीम को 11 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

गुजरात जायंट्स: स्नेह राणा (c), सबभिनेनी मेघना, सोफिया डंकले, हरलीन देओल, किम गर्थ, मानसी जोशी, तनुजा कंवर, एनाबेल सदरलैंड, सुषमा वर्मा (wk), एशलेग गार्डनर, दयालन हेमलता।

रॉयल चैलेंजर बैंगलोर टीम: स्मृति मंधाना (c), पूनम खेमनार, कनिका आहूजा, श्रेयंका पाटिल, मेगन शुट्ट, रेणुका ठाकुर सिंह, प्रीति बोस, सोफी डिवाइन, एलिसे पेरी, हीथर नाइट, ऋचा घोष।

Also Read: GG VS RCB WPL 2023: SOPHIA DUNKLEY ने की चौकों और छक्कों की बरसात, जड़े ताबड़तोड़ 65 रन, देखें VIDEO

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026