DNP India Hindi

Ghaziabad Viral Video: कामदार बिल्ली! इंसानों की तरह झट से गेट की कुंडी खोलने वाली बिल्ली कैमरे में कैद, देखें कैसे कर रही ये कारनामा?

Ghaziabad Viral Video

Ghaziabad Viral Video

Ghaziabad Viral Video: गाजियाबाद से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद लोगों को यकीन नहीं हो रहा है। ये वीडियो एक बिल्ली (Cat) का है, जो बहुत ही आराम से गेट की कुंडी खोल रही है। बिल्ली को इस तरह से इंसानों की तरह काम करते हुए जब यूजर्स ने देखा तो तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे। इतना ही कुछ यूजर्स तो इसे होशियार बिल्ली बता रहे हैं। वहीं, कुछ लोग बोल रहे हैं कि, ये बिल्ली हाईब्रिड है। यही वजह है कि, गाजियाबाद का वीडियो वायरल (Ghaziabad Viral Video) होने लगा है।

होशियार बिल्ली का गेट खोलते हुए वीडियो वायरल

इस वीडियो को Sachin Gupta नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है कि, ये बिल्ली घर का गेट भी खोल देती है !! गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश।

Watch Video

वीडियो काफी छोटी है लेकिन, हैरान करने वाली है। इसमें देखा जा सकता है कि, गेट के बाहर जैसे ही कोई आता है और गेट खोलने को बोलता है वैसे ही ये बिल्ली दौड़ लगाते हुए दरवाजे पर लटक जाती है और बहुत ही आसानी से पूरे गेट को खेल देती है। ये सबकुछ बिल्ली इतनी स्मार्टनेस के साथ करती है कि, देखने वाले दंग रह जाते हैं।

Ghaziabad Viral Video देख यूजर्स दे रहे मजेदार रिएक्शन

इस होशियार बिल्ली को गाजियाबाद का बताया जा रहा है। वीडियो को 21 दिसंबर यानी की आज ही अपलोड किया गया है। इसके साथ ही वीडियो पर 12 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इस वीडियो पर थोड़ी ही देर में 13 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर इसे होशियरा बिल्ली बता रहा है। वहीं, दूसरा यूजर लिखता है कि, जानवर का अच्छा इस्तेमाल है। वहीं, तीसरी यूजर लिखता है कि, “आजकल बिल्ली भी इतनी कमाल की होती हैं मैं भी एक घर में पाल लूं क्या लेकिन डर लगता है मुझे नोच ना डालें”।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version