---Advertisement---

Good Memory: इन 3 जादुई डाइट को करें रूटीन में शामिल, दिमाग को होंगे फायदे ही फायदे

Good Memory: अच्छी मेमोरी के लिए डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल कर लेने से आपको काफी फायदे मिलेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं क्या कहती है डॉक्टर प्रियंका शेहरावत।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 7, 2024 4:35 अपराह्न

Good Memory
Follow Us
---Advertisement---

Good Memory: क्या आपको भी लगता है कि आपकी मेमोरी स्ट्रांग नहीं है और आप चीजों को बहुत जल्द भूल जाते हैं। क्या आपको अपनी मेमोरी को बूस्ट करने की जरूरत है। अगर हां तो डॉक्टर के चक्कर लगाने की बजाय आप अपने लाइफस्टाइल और डाइट में कुछ सुधार कर सकते हैं जिसके बाद आपको फायदे नजर आएंगे। मेमोरी को तेज करने के लिए आप इन चीजों का खास ख्याल रखें और अपने डाइट पर विशेष ध्यान दें। डॉक्टर प्रियंका शेहरावत ने एक वीडियो को शेयर करते हुए मेमोरी बढ़ाने के लिए तीन पोषक तत्व के बारे में लोगों को बताती हुई नजर आई है।

मेमोरी को तेज रखने की जरूरत

मेमोरी लॉस को डिटेंशिया भी कहा जाता है जिसकी वजह से आप छोटी-छोटी चीजों को भूल जाते हैं। अगर आपके भी साथ भी ऐसा कुछ हो रहा है तो जरूरत है आप अपने मेमोरी को तेज करें ताकि आपको किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े। अगर आप बैठे बिठाये चीजों को भूल रहे हैं तो आपको अपने डाइट पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। डॉक्टर प्रियंका के अनुसार आइए जानते हैं आखिर किन डाइट को करें फॉलो।

एंटीऑक्सीडेंट

डॉ प्रियंका शेहरावत ने बताया कि मेमोरी को तेज बनाए रखने के लिए एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा होनी शरीर में जरूरी है। ऐसे में आप डाइट में बैरी के साथ-साथ अखरोट और बादाम के अलावा फलों और सब्जियों को शामिल करें।

अच्छा फैट

अच्छी मेमोरी के लिए अच्छा फैट का शरीर में होना बेहद जरूरी है और इसके लिए आप नट्स और सीड्स के अलावा मस्टर्ड ऑयल के साथ कोकोनट ऑयल का इस्तेमाल करें। यह आपकी मेमोरी को तेज करने के लिए असरदार उपाय है।

कंपलेक्स कार्बोहाइड्रेट्स

वहीं इस लिस्ट में प्रियंका शेरावत के अनुसार कंपलेक्स कार्बोहाइड्रेट्स ब्रेन सेल्स के लिए ग्लूकोज़ का स्रोत होना बहुत जरूरी है ताकि एनर्जी और कंपलेक्स कार्बोहाइड्रेट्स मिल सके। ऐसे में आप अपने डाइट में जरूरी पोषक तत्व को शामिल करें। इसके लिए आप साबुत अनाज को अपनी डाइट में लें ताकि आपको कार्बोहाइड्रेट मिल सके।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Neet Paper Leak

मई 13, 2026