---Advertisement---

Gurugram Viral Video: महापाप! यूट्यूबर ने गाय को खिलाया चिकन मोमोज, तो सोशल मीडिया पर दिखा उबाल; सबक सिखाने की तैयारी में पुलिस

Gurugram Viral Video: यूट्यूबर द्वारा गाय को चिकन मोमोज खिलाने से जुड़ा प्रकरण सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उबाल देखने को मिला है। हिंदू संगठन आरोपी पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस की इस मामले में एंट्री हो गई है और जांच का दौर जारी है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 10, 2025 5:02 अपराह्न

Gurugram Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Gurugram Viral Video: बीच सड़क पर घूमती गाय को रोटी खिलाने वाले तमाम लोग मिल जाते हैं। इस क्रम में एक ऐसा शख्स भी शामिल हो गया है जिसने गाय को चिकन मोमोज खिला दिया। पूरा मामला हरियाणा की हाईटेक सिटी गुरुग्राम से जुड़ा है जहां एक यूट्यूबर ने गाय को चिकन मोमोज खिला दिया। जानकारी के मुताबिक युवक सोशल मीडिया ऐप ‘प्रिज्म’ पर मोमोज खाने का टास्क मिलने के बाद लाइव था। इसी दौरान उसने सामने से आ रही गाय को चिकन मोमोज खिला दिया। इस प्रकरण से जुड़ा गुरुग्राम वायरल वीडियो देखने के बाद उबाल की स्थिति है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यूजर्स वायरल वीडियो साझा करते हुए आरोपी पर इस महापाप के लिए कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस की एंट्री भी इस मामले में हो गई है और जांच का दौर जारी है।

यूट्यूबर ने गाय को खिलाया चिकन मोमोज, तो सोशल मीडिया पर दिखा उबाल

न्यूज 24 के एक्स हैंडल से जारी गुरुग्राम वायरल वीडियो में एक युवक गाय को चिकन मोमोज खिलाते नजर आ रहा है।

पूरा मामला एक टास्क से जुड़ा है जो युवक को प्रिज्म ऐप से मिला था। युवक को चिकन मोमोज खाने थे जिसे वो लाइव होकर खा रहा था। तभी उसकी नजर सामने से आ रही गाय पर पड़ी और उसने चिकन मोमोज गाय को भी खिला दिया। ये पूरी घटना गुरुग्राम की है और आरोपी की पहचान न्यू कॉलोनी निवासी ऋतिक के रूप में हुई है जो दिल्ली विश्वविद्यालय का छात्र होने के साथ यूट्यूबर भी है। इस घटनाक्रम से जुड़ा वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है जिसको लेकर यूजर्स के बीच उबाल देखने को मिला है। यूजर्स आरोपी पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

आरोपी को सबक सिखाने की तैयारी में पुलिस

गाय को चिकन मोमोज खिलाने से जुड़े प्रकरण में पुलिस की एंट्री हो गई है। गुरुग्राम के सेक्टर-56 पुलिस स्टेशन में हिंदू संगठनों के शिकायत पर ऋतिक के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। यूं तो आरोपी को जमानत मिल गई है, लेकिन उसके खिलाफ पशु को अनहाइजिनिक वस्तु खिलाने और भावनाएं भड़काने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस लगातार मामले की जांच को रफ्तार दे रही है। पुलिस का कहना है कि नियमानुसार कार्रवाई कर आरोपी को सबक सिखाया जाएगा।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

नवम्बर 3, 2026

Rain Alert 4 November 2026

नवम्बर 3, 2026

Himesh Reshammiya

नवम्बर 3, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 3, 2026

Neha Bora

नवम्बर 3, 2026

Health Tips

नवम्बर 3, 2026