---Advertisement---

Haryanvi Dance Video: मुस्कान बेबी का कमरतोड़ डांस देख मची खलबली, हिला डाला पूरा स्टेज

Haryanvi Dance Video: सोशल मीडिया पर मुस्कान बेबी का वीडियो काफी चर्चा में है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में वह हरियाणवी गाने पर ताबड़तोड़ ठुमके लगा रही है और मौजूदा भीड़ मदहोश दिखाई दे रही है। लोग इस वीडियो को जमकर पसंद कर रहे हैं और मुस्कान चर्चा में आ गई है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 9, 2023 5:07 अपराह्न

muskan baby
Follow Us
---Advertisement---

Haryanvi Dance Video: मुस्कान बेबी वह नाम है जिसे आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है। हरियाणवी इंडस्ट्री में मुस्कान अपने स्टेज परफॉर्मेंस से लोगों के बीच हर बार तहलका मचा देती है। यही वजह है कि लोग उनके स्टेज डांस को देखने के लिए दूर-दूर से जमा होते हैं। मुस्कान बेबी अपने ठुमकों से लोगों को हैरान करने में कोई कसर नहीं छोड़ती है और ऐसे में सोशल मीडिया पर वह लाइमलाइट में बनी रहती हैं। इस बीच उनका एक और डांस वीडियो काफी चर्चा में है जिसमें वह कमर तोड़ परफॉर्मेंस देती हुई नजर आ रही है। लोग इस वीडियो को देखने के बाद हैरान रह गए हैं। ऐसे में आइए देखते हैं आखिर क्या खास है इस वीडियो में।

झूम उठती है पब्लिक

मुस्कान बेबी के इस वीडियो की बात करें तो वह पिंक सलवार सूट में नजर आ रही है जिसे उन्होंने नीले दुपट्टे के साथ स्टाइल किया है। देसी लुक में वह लोगों को अपने ठुमकों से हैरान कर रही है और भीड़ उन्हें देखकर बेकाबू है। जहां तक इस वीडियो की बात करें तो इसमें मुस्कान ‘यो कालिया मूरद सरकारी लग रया’ गाने पर ताबड़तोड़ ठुमके लगा रही है और लोग उन्हें देखते ही रह गए। उनके डांस परफॉर्मेंस को वहां मौजूद भीड़ खूब एंजॉय कर रही है। मुस्कान पब्लिक को कभी भी निराश नहीं करती हैं।

यहां देखें Video:-

https://youtu.be/G0E2qRJlrsk

तालियों की गूंज देख हैरान हो जाएंगे आप

फ्लेक्स 4K यूट्यूब चैनल से जारी मुस्कान बेबी के इस वीडियो को लोग जमकर शेयर कर रहे हैं और प्यार लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। मुस्कान का जलवा सोशल मीडिया पर हर बार देखने को मिल जाता है और वह लोगों को हैरान करना खूब जानती है। अक्सर वह अपने डांस से कहर बरपाती हैं। स्टेज परफॉर्मेंस को एंजॉय करने वाली भीड़ जमकर पैसों की बरसात करती हुई नजर आती है। मुस्कान पर पैसों की बारिश होती है और तालियों की गड़गड़ाहट उनकी पापुलैरिटी को बखूबी बयां करने के लिए काफी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें।आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026