---Advertisement---

Health Tips: हेल्दी और हैप्पी लाइफ के लिए कभी भी ना करें ये 3 गलतियां, खाली पेट और नींद पर जाने एक्सपर्ट की राय

Health Tips: अपने आप को स्वस्थ और हेल्दी बनाए रखने के लिए यह जरूरी है कि आप अपने लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करें ताकि आपको डॉक्टर के चक्कर नहीं लगाने पड़े।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 7, 2024 12:00 अपराह्न

Health Tips
Follow Us
---Advertisement---

Health Tips: हैप्पी और हेल्दी लाइफ़स्टाइल के लिए जरूरी है कि आप छोटी सी छोटी गलती पर भी ध्यान दें। डॉ प्रियंका शेहरावत सोशल मीडिया पर आए दिन वीडियो शेयर कर किसी न किसी मुद्दे पर बात करती है और लोगों को सचेत करती हुई नजर आती है। ऐसे में इस दफा उन्होंने तीन ऐसी चीजों के बारे में जिक्र किया जो आपके जिंदगी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। दरअसल इस वीडियो में डॉक्टर लोगों को सचेत कर रही हैं। वीडियो की शुरुआत में उन्होंने कहा कि एक न्यूरोलॉजिस्ट होने के नाते मैं आपको इन 3 चीजों के लिए सुझाव नहीं दूंगी।

नींद की कमी

अपने आप को निरोग और शरीर को कई परेशानियों से बचाने के लिए यह जरूरी है कि आप नींद लें। ऐसे में डॉक्टर प्रियंका शेहरावत कहती है कि कम से कम 7 घंटे की नींद जरूरी है। अगर आप 10 बजे रात से लेकर 5 बजे सुबह तक सोते हैं तो यह सबसे सही समय है। सोने से एक घंटा पहले डिजिटल डिवाइसेज को बंद कर दे। अगर आप माइग्रेन के मरीज हैं तो यह जरूरी है कि आपको 7 घंटे की नींद जरूर होनी चाहिए वह भी बिना किसी डिस्टरबेंस के क्योंकि नींद की कमी आपके लिए खतरनाक है।

खाली पेट

खाली पेट रहने से भी आपको कई बीमारियां घेर सकती है। कभी भी ब्रेकफास्ट को बिल्कुल भी ना भूले। ब्रेकफास्ट आपको इम्यूनिटी देने में कारगर है और अगर आप खाली पेट रहते हैं तो इससे आपकी इम्यूनिटी कम हो सकती है। क्योंकि आप दिन भर बिजी रहते हैं और ऐसे में कई नए-नए लोगों से मिलते हैं तो अगर आपकी इम्यूनिटी डाउन रहती है तो आपको इन्फेक्शन का खतरा है। यह आपके सिरदर्द को भी बढ़ा सकता है इसलिए खाली पेट बिल्कुल भी ना घर से बाहर निकलें।

सेडेंटरी लाइफस्टाइल

सेडेंटरी लाइफ़स्टाइल का मतलब यह नहीं कि आप कमरे में घूमें या छत पर चक्कर लगाए। घूमना बहुत जरूरी है और आप बाहर जाकर कम से कम 30 मिनट तक तेज चलें। अगर आप रनिंग, जॉगिंग या जिम नहीं कर पा रहे हैं तो कम से कम 30 मिनट जरूर तेज से चलें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ahaan Pandey

मई 31, 2026

Viral Video

मई 31, 2026

Nehal Vadoliya

मई 31, 2026

Viral Video

मई 31, 2026

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026