---Advertisement---

Imran Masood Viral Video: Congress सांसद इमरान मसूद का हुक्का पीते वीडियो हुआ वायरल, यूजर्स बोले ‘वाह क्या टशन है’.., जानें डिटेल

Imran Masood Viral Video: इमरान मसूद का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जहां वह पार्टी कार्यालय में हुक्का पीते हुए नजर आ रहे है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 29, 2024 3:26 अपराह्न

Imran Masood Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Imran Masood Viral Video: सहारनपुर से Congress सांसद इमरान मसूद आए दिन चर्चाओं में बने रहते है। आपको बता दें कि इमरान मसूद को अपने बेबाक अंदाज के लिए जाना जाता है। इसी बीच इमरान मसूद का एक वीडियो (Imran Masood Viral Video) सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जहां वह पार्टी कार्यालय में हुक्का पीते हुए नजर आ रहे है। बता दें कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

इमरान मसूद का वीडियो वायरल

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि इस वीडियो को Mr Sinha नाम के एक यूजर ने अपने एक्स हैंडल से शेयर किया गया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे सांसद साहब भरी सभा के बीच हुक्का पी रहे है।

माना जा रहा है कि यह कांग्रेस का पार्टी कार्यालय है। हालांकि इमरान मसूद की तरफ से इस वीडियो पर कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, और न ही कांग्रेस द्वारा इस पर अभी किसी प्रकार की टिप्पणी की गई है।

Imran Masood Viral Video पर यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया

इस वीडियो (Imran Masood Viral Video) के वायरल होने के बाद अब यूजर्स भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। जस्सी चौधरी नाम के एक यूजर ने लिखा “लेकिन सार्वजनिक व निजी सभागार जैसी जगहों पर धूम्रपान निषेध होता है”??? वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा “वाह क्या टशन है”। एक और यूजर ने लिखा “उन्हें जो ‘कुर्सी’ दी गई है उसका सम्मान करना चाहिए”। बता दें कि इमरान मसूद अपने बेबाक अंदाज के लिए हमेशा सुर्खियों में बने रहते है। कुछ दिन पहले ही इमरान मसूद ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि “यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है देश के अंदर बुलडोजर संस्कृति की घटनाएं देश में लगातार बढ़ती जा रही हैं, जो कि कानून का उल्लंघन है और न्यायपालिका की अवहेलना करती है”।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026