---Advertisement---

IND vs AUS 2023: WC फाइनल मुकाबले को लेकर क्रेजी हुए क्रिकेट फैन, रोहित-विराट के पोस्टर पर चढ़ाया दूध; वीडियो वायरल

IND vs AUS 2023: भारत और अस्ट्रेलिया के बीच आज वंडे विश्व कप का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। इसको लेकर क्रिकेट प्रेमियों के बीच गजब का क्रेज देखने को मिल रहा है। कहीं फैन्स ढ़ोल-नगाड़ो की धुन पर थिरकते नजर आ रहे हैं, तो कहीं भारतीय टीम की जीत के लिए भगवान के समक्ष प्रार्थना की जा रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 19, 2023 2:08 अपराह्न

IND VS AUS 2023
Follow Us
---Advertisement---

IND vs AUS 2023: भारत और अस्ट्रेलिया के बीच आज वंडे विश्व कप का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। इसको लेकर क्रिकेट प्रेमियों के बीच गजब का क्रेज देखने को मिल रहा है। कहीं फैन्स ढ़ोल-नगाड़ो की धुन पर थिरकते नजर आ रहे हैं, तो कहीं भारतीय टीम की जीत के लिए भगवान के समक्ष प्रार्थना की जा रही है। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें क्रेजी क्रिकेट फैन्स भारतीय कप्तान रोहित शर्मा व बल्लेबाज विराट कोहली के पोस्टर पर दूध चढ़ाते नजर आ रहे हैं। बता दें कि क्रिकेट प्रेमियों का दोनों खिलाड़ियो के पोस्टर पर दूध चढ़ाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है।

रोहित-विराट की पोस्टर पर चढ़ाए गए दूध

भारत और अस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे विश्व कप फाइनल मुकाबले से पहले भारतीय क्रिकेट फैन्स के अंदर गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। समाचार एजेंसी द्वारा जारी किए गए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि फैन्स रोहित शर्मा व विराट कोहली के पोस्टर पर दूध चढ़ाते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल ये वीडियो महाराष्ट्र के पुने का बताया जा रहा है। इस वीडियो में क्रिकेट फैन ये भी तह रहे हैं कि भारतीय टीम अस्ट्रेलिया को फाइनल मुकाबले में हराएगी।

वायु सेना का एयर शो

भारतीय वायु सेना ने विश्व कप फाइनल मुकाबले से पहले अहमदाबाद में एयर शो किया है। समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा जारी किए गए वीडियो के मुताबिक वायु सेना के विमानों को आसमान में करतब दिखाते देखा जा सकता है। वीडियो में दिख रहा नजारा इतना खूबसूरत है कि हर कोई इसके प्रति आकर्षित हो जा रहा है।

चारो-तरफ मांगी जा रही मन्नते

विश्व कप फाइनल में भारत की जीत के लिए देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों से लोग भारत की जीत के लिए मन्नते मांगते नजर आ रहे हैं। यूपी के काशी विश्वनाथ मंदिर से लेकर दक्षिण के चर्चित शिव मंदिरों में लोग भारत की जीत के लिए प्रार्थना करते नजर आए हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026