---Advertisement---

IND vs AUS: David Warner ने नागपुर एयरपोर्ट पर किया कुछ ऐसा की जीत लिया सभी भारतीय फैंस का दिल, देखें Video

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच 9 फरवरी को नागपुर के मैदान पर खेला जाएगा। इस बीच जब ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाड़ी आज सुबह नागपुर पहुंचे और उस दौरान एयरपोर्ट पर काफी भीड़ देखी गई। वहीं, इस दौरान ऑस्ट्रेलिया टीम के सलामी ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: फ़रवरी 7, 2023 11:48 पूर्वाह्न

IND vs AUS
Follow Us
---Advertisement---

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच 9 फरवरी को नागपुर के मैदान पर खेला जाएगा। इस बीच जब ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाड़ी आज सुबह नागपुर पहुंचे और उस दौरान एयरपोर्ट पर काफी भीड़ देखी गई। वहीं, इस दौरान ऑस्ट्रेलिया टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर (David Warner) ने सीरीज शुरू होने से पहले ही सभी भारतीय फैंस का दिल जीत लिया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोगों द्वारा इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है।

वीडियो हुआ वायरल

ऑस्ट्रेलिया टीम के ताबड़तोड़ बल्लेबाज डेविड वार्नर कल नागपुर के एयरपोर्ट पर जैसे ही पहुंचे उन्हें भारतीय फैंस ने फोटो खिंचवाने के लिए घेर लिया। आओ को बता दें कि, वार्नर भारत में काफी लोकप्रिय हैं और उन्हें काफी भारत में प्यार मिलता है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वार्नर जैसे ही एंट्री गेट के पास पहुंचते हैं और उन्हें सभी भारतीय फैंस और एयरपोर्ट पर जितने स्टाफ भी रहते हैं सभी उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए उनसे बोलते हैं जिसपर वार्नर ने सभी फैंस के साथ बारी-बारी फोटो खिंचवाते हैं उनका यह रूप देख सभी भारतीय फैंस खुश हो जाते हैं।

Also Read: IND VS AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के वो बल्लेबाज जिन्होंने अपने बल्ले से उगली आग, टॉप 5 में नहीं है कोहली, पुजारा और स्मिथ का नाम

यहां देखें वीडियो:

इस बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का कार्यक्रम

  • पहला टेस्ट 9 से 13 फरवरी, वीसीए स्टेडियम, नागपुर
  • दूसरा टेस्ट 17 से 21 फरवरी, अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
  • तीसरा टेस्ट 1 से 5 मार्च, एचपीसीए स्टेडियम, धर्मशाला
  • चौथा टेस्ट 9 से 13 मार्च, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद।

ऑस्ट्रेलिया की टीम

ऑस्ट्रेलिया की टीम: पैट कमिंस (कप्तान), एश्टन एगर, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरुन ग्रीन, जोश हेजलवुड, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, लांस मॉरिस, टॉड मर्फी, मैट रेनशॉ, स्टीवन स्मिथ (उपकप्तान), मिचेल स्टार्क, मिचेल स्वेप्सन, डेविड वॉर्नर।

Also Read: IND VS AUS: ऑस्ट्रेलिया ने की शर्मनाक हरकत, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले ट्विटर पर की सारी हदें पार! देखें VIDEO

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rakhi Sawant

फ़रवरी 12, 2026