---Advertisement---

जौनपुर में किन्नरों ने काटा बवाल! इमरजेंसी सेवा दे रहे डॉक्टरों को अस्पताल में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, Viral Video देख उठे सवाल

पुलिस ने Jaunpur Viral Video का संज्ञान लेते हुए तहरीर के आधार पर कार्रवाई को रफ्तार दिया है। दरअसल, जौनपुर जिला अस्पताल में बीते शाम किन्नरों का तांडव नजर आया था। किन्नरों ने ड्यूटी में तैनात चिकित्सकों को अस्पताल के ही इमरजेंसी वार्ड में दौड़ा-दौड़ाकर पीट दिया।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 31, 2025 4:59 अपराह्न

Jaunpur Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Jaunpur Viral Video: दल-बल के साथ चिकित्सकों संग हुई मारपीट का मामला सोशल मीडिया सेंसेशन बना हुआ है। दरअसल, एक वायरल वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर सुर्खियां बटोर रहा है। जौनपुर वायरल वीडियो के नाम से चर्चा बटोर रहे इस प्रकरण में किन्नरों का तांडव नजर आ रहा है। ये ना सिर्फ कानून व्यवस्था, बल्कि चिकित्सकों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़ा कर रहा है। खबरों के मुताबिक मामूली बात पर दर्जनों की संख्या में किन्नर जौनपुर में स्थित अमर शहीद उमानाथ सिंह जिला अस्पताल में धावा बोल गे। इस दौरान किन्नरों ने इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों और नर्शों को निशाने पर ले लिया। Jaunpur Viral Video इस पूरे प्रकरण को आसानी से समझा व देखा जा सकता है। खबर है कि इस मामले में पुलिस की एंट्री हो गई है और तहरीर के आधार पर जांच शुरू है।

इमरजेंसी सेवा दे रहे डॉक्टरों को किन्नरों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें Jaunpur Viral Video

जौनपुर में स्थित जिला अस्पताल से आया एक वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है।

Watch Video

फर्स्ट बिहार झारखंड के एक्स हैंडल से जारी जौनपुर वायरल वीडियो में किन्नरों का उत्पात देखा जा सकता है। वीडियो में दर्जनों किन्नर बिना कुछ सोचे-समझे इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात डॉक्टरों पर टूट पड़ते नजर आ रहे हैं। इस दौरान डॉक्टर किन्नरों से भाग-भागकर खुद को बचाते देखे जा सकते हैं। इस पूरे प्रकरण में पीड़ित डॉ आशीष सिंह ने बताया कि ड्यूटी के दौरान एक महिला को कुछ लोग मेडिकल मुआयना के लिए लेकर पहुंचे। लेकिन जब उन्हें मेडिकल के नियम बताए गए और मना किया गया, तो उन्होंने जबरदस्ती इमरजेंसी वार्ड में घुसने की कोशिश की। इसके बाद किन्नरों के साथ सभी लौटे और ड्यूटी पर तैनात चिकित्साकर्मियों पर धावा बोल दिया। Jaunpur Viral Video में मारपीट का ये प्रकरण आसानी से देखा जा सकता है। ये ऐसा विवाद है जिसने डॉक्टरों की सुरक्षा को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है।

पुलिस ने लिया जौनपुर वायरल वीडियो का संज्ञान

मालूम हो कि मारपीट से जुड़े इस प्रकरण का संज्ञान जौनपुर पुलिस ने ले लिया है। जानकारी के मुताबिक जौनपुर जिला अस्पताल के सीईएमओ डॉ पवन कुमार ने नगर कोतवाली थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर Jaunpur Viral Video का संज्ञान लेते हुए पुलिस सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द से जल्द मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026