---Advertisement---

Jehanabad Viral Video: शर्मनाक! शिक्षा के मंदिर को पुरुष और महिला शिक्षक ने किया तार-तार, अश्लील हरकत करते फुटेज वायरल

Jehanabad Viral Video: कहते हैं विद्यालय शिक्षा का मंदिर होता है जहां बच्चों के उज्जवल भविष्य हेतु उन्हें शिक्षा दी जाती है। बच्चों को जिम्मेदार नागरिक बनाने का दायित्व शिक्षकों पर भी होता है जो इस प्रक्रिया में अपनी अहम भूमिका निभाते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 9, 2024 5:44 अपराह्न

Jehanabad Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Jehanabad Viral Video: कहते हैं विद्यालय शिक्षा का मंदिर होता है जहां बच्चों के उज्जवल भविष्य हेतु उन्हें शिक्षा दी जाती है। बच्चों को जिम्मेदार नागरिक बनाने का दायित्व शिक्षकों पर भी होता है जो इस प्रक्रिया में अपनी अहम भूमिका निभाते हैं। हालाकि कभी-कभी शिक्षक वर्ग से जुड़े कुछ लोग ऐसा कृत्य कर बैठते हैं जो विद्या के मंदिर (स्कूल) को तार-तार कर देता है और उनके शर्मनाक कृत्य की चर्चा चहुंओर हो जाती है। (Jehanabad Viral Video)

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला व पुरुष शिक्षक द्वारा स्कूल में अश्लील हरकत करने का दावा किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक ये वीडियो बिहार के जहानाबाद जिले में स्थित प्राथमिक स्कूल धनौती का है। इस वीडियो में शिक्षक और शिक्षिका को आपत्तिजनक स्थिति में देखा जा सकता है जिसकी आलोचना चारो-तरफ की जा रही है।

शिक्षा के मंदिर को किया तार-तार

बिहार के जहानाबाद जिले में स्थित प्राथमिक स्कूल धनौती से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला व पुरुष शिक्षक सभी मानकों को तोड़ शिक्षा के मंदिर को तार-तार करते देखे जा सकते हैं। वायरल वीडियो महिला शिक्षक के साथ पुरुष शिक्षक पूरी तरह से आपत्तिजनक अवस्था में है और दावे के मुताबिक वीडियो शिक्षक द्वारा ही बनाया गया है। बता दें कि इस वायरल वीडियो को ‘FirstBiharJharkhand’ चैनल के आधिकारिक एक्स हैंडल से जारी किया गया है।

DPO ने लिया मामले का संज्ञान

जहानाबाद में स्थित प्राथमिक स्कूल धनौती में महिला व पुरुष शिक्षक द्वारा की गई अश्लील हरकत से जुड़ा वीडियो वायरल होने के बाद जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO) ने मामले का संज्ञान ले लिया है। डीपीओ की ओर से इस संबंध में नोटिस जारी कर आरोपी शिक्षक से जवाब तलब किया गया है। शिक्षा विभाग का कहना है कि शिक्षक का बयान आने के बाद मामले में कठोर कार्रवाई कर एक नजीर पेश की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसा कृत्य करने की हिम्मत न हो सके।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026