---Advertisement---

‘मैं ढाई साल से जेल में था..’ Karachi में भूकंप के झटके को कैदियों ने भुनाया, मौके का फायदा उठाकर सैकड़ों फुर्र, Viral Video देख पाकिस्तान पर उठे सवाल

Karachi Viral Video फिलहाल सोशल मीडिया पर सुर्खियों का विषय बना है जिसे देख यूजर्स पाकिस्तान की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़ा कर रहे हैं। कराची वायरल वीडियो में कैदियों को मलीर जिला जेल से भागता देखा जा सकता है, जो कि लोगों की सुरक्षा में बड़ी सेंधमारी हो सकता है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 3, 2025 3:51 अपराह्न

Karachi Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Karachi Viral Video: बड़े-बड़े दावे करने वाले पाकिस्तानियों के मुंह पर एक बार फिर उन्हीं की एक आवाम ने करारा तमाचा जड़ा है। कराची से आया वायरल वीडियो उन पाकिस्तानी हुक्मरानों के मुंह पर तमाचा है, जो अन्य देशों से टक्कर लेने की बात करते हैं। कराची वायरल वीडियो में उन सैकड़ों कैदियों को जेल से भागते देखा जा सकता है, जो वर्षों से सजा काट रहे थे। दरअसल, कराची के मलीर जिला में भूकंप के झटके लगने की बात चली और देखते ही देखते खलबली मच गई। फिर क्या कैदियों ने मौके को भुनाया और सलाखों की दीवार लांघ भाग निकले। Karachi Viral Video में जेल से भागता एक कैदी ये कहता सुना जा सकता है कि मैं ढाई साल से जेल में था, ढाई साल से। अव्यवस्था का आलम देख सोशल मीडिया यूजर्स मजे ले रहे हैं और Pakistan पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

भूकंप के झटकों के बाद जेल से भागे सैकड़ों कैदी, देखें Karachi Viral Video

पाकिस्तान के चर्चित शहर कराची से एक वायरल वीडियो सामने आया है जिसमें सड़क पर मची अफरा-तफरी साफ तौर पर देखी जा सकती है।

Watch Video

दरअसल, हुआ यूं कि कराची के मलीर जिला कारागार में भूकंप आने की खबर फैली जिसके कारण अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिर क्या था, मलीर जिला कारागार में बंद कैदियों ने भूकंप को भुनाया और सलाखों की दीवार लांघ कर फुर्र हो गए। कराची वायरल वीडियो में कैदियों के भागने के कारण सड़क पर मची अफरा-तफरी को देखा जा सकता है। एक कैदी ये कहता हुआ भी सुना जा सकता है कि मैं ढाई साल से जेल में था, ढाई साल से। Karachi Viral Video को यूजर्स मजाकियां अंदाज में शेयर कर रहे हैं और पाकिस्तानी हुक्मरानों के मुंह पर कालिख पोतने का काम कर रहे हैं।

कराची वायरल वीडियो देख पाकिस्तान पर उठे सवाल

कई ऐसे यूजर्स हैं जो Karachi Viral Video देख मजे ले रहे हैं और तंज कसते हुए पाकिस्तानी हुक्मरानों को निशाने पर ले रहे हैं। वहीं कईयों ने इस गंभीर मसले पर वाजिब सवाल उठाए हैं। यूजर्स का कहना है कि जेल में बंद कैदी निश्चित रूप से गैरकानूनी या आपराधिक वारदात करने वाले ही होंगे। ऐसे में यदि वे आजाद हुए हैं तो आम जनता की सुरक्षा पर ये कितना बड़ा सेंध है इसका अंदाजा लगाइए। यूजर्स कराची वायरल वीडियो को शेयर करते हुए शहबाज शरीफ समेत पाकिस्तान सरकार के अन्य तमाम हुक्मरानों को निशाने पर ले रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026