---Advertisement---

Akanksha Puri के साथ एक बार फिर बवाल मचाने आ रहे Khesari Lal, ‘लटक जाईबs’ Bhojpuri Song इस दिन होगा रिलीज

Bhojpuri Song : खेसारी लाल यादव और अकांक्षा पुरी का 'लटक जाईबs' Bhojpuri Song 9 नंवबर को रिलीज किया जाएगा। इसकी जानकारी एक्टर और एक्ट्रेस ने लाइव आकर दी है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 7, 2024 7:19 अपराह्न

Khesari Lal Yadav and Akanksha Puri
Follow Us
---Advertisement---

Bhojpuri Song : खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के भोजपुरी गाने यूट्यूब पर खूब ट्रेंड करते हैं। उनका जब भी कोई नया गाना आता है, वो आते ही छा जाता है। पिछले कुछ समय से वह टीवी एक्ट्रेस और मॉडल अकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) के संग एक से बढ़कर एक भोजपुरी गाने लेकर आ रहे हैं। ‘बदनाम तहरा से’ और ‘चुम्मा-चुम्मा’ जैसे सुपरहिट गाने देने के बाद एक्टर अकांक्षा के साथ ‘लटक जाईबs’ Bhojpuri Song लेकर आ रहे हैं। इस गाने की घोषणा एक्टर ने लाइव आकर दी है। लटक जाईबs गाने को 9 नवंबर को रिलीज किया जाएगा।

Khesari Lal Yadav और Akanksha Puri ने लाइव आकर किया नए Bhojpuri Song का एलान

Video Credit Bhojpuriya Jahan

एक्टर ने Bhojpuriya Jahan नाम के यूट्यूब चैनल पर अकांक्षा के संग लाइव आकर नए गाने की जानकारी दी है। अपने लाइव वीडियो में बताया कि, अकाक्षा पुरी भोजपुरी सिनेमा की ना होते हुए भी बहुत अच्छा काम कर रही हैं, वह दिल से गानों को एंजोए करती हैं। इसलिए वह उनके साथ नया भोजपुरी गाना लेकर आ रहे हैं। इस गाने को कृष्ण बेदर्दी ने लिखा है। Khesari Lal Yadav बता रहे हैं कि, इस गाने को देखने के बाद 2008 और 2009 की याद आ जाएगी। इस दौरान एक्टर सभी का धन्यवाद भी कर रहे हैं।

खेसारी लाल यादव ने Instagram पर ‘लटक जाईबs’ का पोस्टर किया रिलीज

ट्रेंडिंग स्टार ने इस गाने का पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी जारी किया है। इसके साथ ही इसके कैप्शन में लिखा है कि, “बोका म्यूजिक के यूट्यूब चैनल से 9 तारीख के सुबह 6:30 बजे ‘लटक जाईबS’… ना भूले के बा ना भुलाए के बा बस तारीख याद रखे के बा। ठीक है!” पोस्टर पर अब तक 50 हजार से ज्यादा लाइक आ चुके हैं। वहीं, 900 से ज्यादा कमेंट आ चुके हैं। एक यूजर प्रतिक्रिया देते हुए लिखता है कि, “अबकी बार तो बवाल करना है”। वहीं, दूसरा यूजर लिखता है कि, “बवाल होखे वाला बा”। यूजर्स इस गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें, खेसारी लाल यादव और अकांक्षा बहुत जल्द भोजपुरी फिल्म ‘अग्नि परीक्षा’ में नजर आएंगे।

अकांक्षा पुरी के साथ ट्रेंडिंग स्टार ने किया जिम

https://www.youtube.com/shorts/6XIkLO6KPuE
Video Credit Akash Yadav

आपको बता दें, खेसारी लाल यादव का एक वीडियो अकांक्षा पुरी के साथ जिम में वर्कआउट करते हुए भी वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक्टर हाथ में हाथ डालकर अकांक्षा के साथ एक्सरसाइज कर रहे हैं। इस दौरान दोनों की केमिस्ट्री भी ला जवाब है। इस वर्क आउट की वीडियो को Akash Yadav नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Teeth Health

अप्रैल 15, 2026

Avneet Kaur

अप्रैल 15, 2026

Viral Video

अप्रैल 15, 2026

Govinda

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 15, 2026

Video

अप्रैल 15, 2026