---Advertisement---

IND vs BAN ICC ODI World Cup 2023 : सिराज की गेंद पर केएल राहुल ने यूं उछलते हुए लपका कैच, दिलाई धोनी की याद , देखें वीडियो

IND vs BAN ICC ODI World Cup 2023 : वर्ल्ड कप 2023 का 17 वां मुक़ाबला आज पुणे में भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा है। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। इस मैच में के एल राहुल की विकेट कीपेरिंग की जमकर तारीफ़ हो रही है। सराज की ...

Read more

Avatar of Sanjeev123

By: Sanjeev123

Published: अक्टूबर 19, 2023 11:20 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

IND vs BAN ICC ODI World Cup 2023 : वर्ल्ड कप 2023 का 17 वां मुक़ाबला आज पुणे में भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा है। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। इस मैच में के एल राहुल की विकेट कीपेरिंग की जमकर तारीफ़ हो रही है। सराज की गेंद पर राहुल ने ऐसा कैच पकड़ा जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।

राहुल ने सिराज की गेंद पर फ्लाइंग अंदाज़ में बांग्लादेश के ऑल राउंडर मेहदी हसन मिराज का जबरदस्त कैच लपका। दरअसल 25 वां ओवर मोहमाद सिराज डालने आए। ओवर की पहली ही गेंद पर बांग्लादेशी खिलाडी मेहदी हसन ने साइड शॉट खेला लेकिन पीछे खड़े केएल राहुल ने उड़ते हुए हवा में कैच लपक लिया। इसी कैच के साथ मेहदी सिर्फ तीन रन बनाकर पवेलियन लौट गए। के एल के इस हैरतअंगेज़ कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

धोनी की दिलाई याद

महेंद्र सिंह धोनी को विकेट के पीछे खड़े रहकर ज़बरदस्त प्रदर्शन करने के लिए जाएं जाता है। ही मुश्किल कैच क्यों ना हो वो धोनी के दस्तानों में आ ही जाता है। लेकिन आज बांग्लादेश के खिलाफ राहुल के कैच ने सबको धोनी की याद दिला दी। राहुल ने जिस अंदाज़ में उड़कर कैच पकड़ा उसने सबको हैरान कर दिया।

हार्दिक को लगी चोट

9वें ओवर में गेंदबाज़ी करने आए हार्दिक पंड्या को मैदान से बाहर जाना पड़ा। हार्दिक अपना यह पहला ओवर ही डाल रहे थे। दरसअल ओवर की तीसरी गेंद पर हार्दिक को टखने पर चोट लग गई। हार्दिक जब बांग्लादेश के बल्लेबाज़ लिटन दस का स्ट्राइक ड्राइव रोकने की कोशिश कर रहे थे तभी उन्हें पैर में दिक्कत महसूस हुए। जिसके कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। ऐसे में बची हुई तीन गेंदें भारत के तूफानी बल्लेबाज़ विराट कोहली ने डाली।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026

Neet Paper Leak

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Leave a Comment