---Advertisement---

Maha Kumbh 2025 Viral Video: आश्चर्यजनक! Prayagraj जाने के लिए Patna रेलवे स्टेशन पर उमड़ा जनसैलाब, Rajdhani Train में चढ़ने के लिए हुई मारामारी

Maha Kumbh 2025 Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां पटना स्टेशल पर लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 12, 2025 2:59 अपराह्न

Maha Kumbh 2025 Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Maha Kumbh 2025 Viral Video: महाकुंभ में पहुंचने के लिए दुनियाभर से लोग प्रयागराज पहुंच रहे है, आलम यह है कि प्रयागराज पहुंचने के लिए लोगों को काफी मशक्कत करना पड़ रहा है, गाड़ियों की कई किलोमीटर लंबी कतारे, स्टेशन पर यात्रियों का जनसैलाब, और फ्लाइट के किराए में भारी बढ़ोतरी यानि आसान भाषा में कहे तो प्रयागराज पहुंचना अपने आप में एक टॉस्क बन गया है, इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो पटना रेलवे स्टेशन की बताई जा रही है, जहां राजधानी एक्सप्रेस में चढ़ने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। ट्रेन के अंदर घुसने के लिए लोग आप में मारामारी करते हुए दिख रहे है। वहीं Maha Kumbh 2025 Viral Video पर लोग जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है।

जमकर वायरल हो रहा है वीडियो

गौरतलब है कि इस वायरल वीडियो को Sukesh Ranjan नाम के एक एक्स हैंडल से शेयर किया गया है, वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे प्लेटफॉर्म पर हजारों की संख्या में यात्रियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा, जैसे ही ट्रेन स्टेशन पर पहुंची, भीड़ ट्रेन में घुसने के लिए दौड़ पड़ी। वीडियो में देख सकते है कि ट्रेन के अंदर पैर रखने तक की जगह नहीं है, लेकिन फिर भी प्लेटफार्म पर मौजूद लोग ट्रेन के अंदर घुसने की कोशिश कर रहे है,

सबसे बड़ी बात यह है कि ये कोई आम ट्रेन नहीं, यह भारत की लग्जरी ट्रेनों में एक राजधानी ट्रेन है, जिसमे यात्री यात्रा करने के लिए अच्छी खास रकम चुकाते है। वहीं अगर सुरक्षा के लिहाज से भी देखे तो भी यह बेहद चिंताजनक विषय है (Maha Kumbh 2025 Viral Video)।

Maha Kumbh 2025 Viral Video पर लोगों ने दी प्रतिक्रिया

गौरतलब है कि इस वायरल वीडियो पर लोग जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है, एक यूजर ने लिखा कि

“कमोबेश सभी ट्रेनों और स्टेशनों की ये ही हालत है। लोगों को जान की परवाह नहीं है। कुंभ के नाम पर एक narrative चलाया जा रहा है। इस भीड़ में 8 फ़रवरी को मैं भी परिवार के साथ इटावा से ट्रेन में बमुश्किल दूसरे डब्बे में चढ़ पाया”! एक और यूजर ने लिखा कि

“मेले का प्रचार करना बहुत आसान है। बिना टिकट यात्रा करना आसान है। इस भीड़ में कौन टिकट चेक करेगा”? एक और यूजर ने लिखा कि

“जब मात्र 25% जनता घर से निकलती है तब ये हाल है, अगर 50% निकल जाए कहीं जाने के लिए तब”? जानकारी के मुताबिक यह वीडियो कल देर रात की है, जहां लोग माघ पूर्णिमा के शाही स्नान के लिए प्रयागराज जानें के लिए निकले थे।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026