Meerut Metro Viral Video: पश्चिमी यूपी को मेट्रो के रूप में बड़ी सौगात मिली जिसने व्यापक स्तर पर कनेक्टिविटी को रफ्तार दिया है। आलम ये है लाखों की संख्या में लोग दिल्ली को मेरठ से जोड़ने वाली मेट्रो की सवारी कर चुके हैं। इसी बीच मेरठ मेट्रो से जुड़ा एक वायरल वीडियो सुर्खियों में है।
मेरठ मेट्रो वायरल वीडियो में कुछ यात्री हर-हर महादेव, वंदे मातरम, भारत माता की जय जैसे नारे लगा रहे हैं। इसी बीच ट्रेन के अंदर कुछ मुस्लिम यात्री भी नजर आ रहे हैं। मेरठ मेट्रो से जुड़े इस वायरल वीडियो ने नए सिरे से चर्चा को रफ्तार दिया है। इसको लेकर प्रतिक्रियाओं का दौर भी शुरू है।
खचाखच भीड़ में गूंजा ‘हर-हर महादेव’ का नारा! – Meerut Metro Viral Video
पश्चिमी यूपी के मेरठ को नई दिल्ली से जोड़ते हुए नई मेट्रो सेवा शुरू हुई है। इसी मेट्रो में सफर के दौरान कुछ यात्रियों ने जोरदार तरीके से हर-हर महादेव और वंदे मातरम के नारे लगाए।
मेरठ मेट्रो में मुस्लिम यात्रियों को देख ‘भारत माता की जय’ और ‘जय श्री राम’ जैसे नारे लगाए गए। कोई कह सकता है कि इन नारों में ग़लत क्या है? ग़लत कुछ भी नहीं है। बस जगह और मंशा पर सवाल है। इस तरह का उन्माद बढ़ता जा रहा है। अंकुश की कोई उम्मीद नज़र नहीं आती।pic.twitter.com/0EK5prqp4j
— Umashankar Singh उमाशंकर सिंह (@umashankarsingh) February 24, 2026
मेरठ मेट्रो वायरल वीडियो से जुड़ा प्रकरण देखते ही देखते सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने लगा। इसको लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आईं। जानकारी के मुताबिक पूरा मामला बेगमपुल स्टेशन के करीब का है। जैसे ही ट्रेन इस पुल पर पहुंची कि यात्रियों ने एका-एक भारत माता की जय, जय हिंद, वंदे मातरम और हर-हर महादेव का नारा लगाया। इसके अलावा कई यात्री ‘थैंक्यू मोदी’ भी बोलते नजर आए। ये मामला 23 फरवरी का बताया जा रहा है जिसको लेकर सुर्खियां बन रही हैं।
वायरल वीडियो को लेकर शुरू हुआ प्रतिक्रियाओं का दौर!
सोशल मीडिया पर सुर्खियों का विषय बन चुके मेरठ मेट्रो वायरल वीडियो को लेकर प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू है। यूजर्स अपने-अपने बुद्धि-विवेक के अनुसार इस प्रकरण पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई ऐसे यूजर्स हैं जिनके मुताबिक सार्वजनिक जगहों पर धार्मिक नारों का गूंजयमान करना अनुचित है। यूजर्स इसे मुसलमान यात्रियों को असहज करने की कोशिश बता रहे हैं।
तमाम ऐसे यूजर्स भी हैं जो इसे सामान्य बताते हुए किसी को देशभक्ति नारों से परेशान होने पर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि वंदे मातरम, भारत माता की जय और जय हिंद जैसे नारे भला कैसे किसी को असहज कर सकते हैं। मेरठ मेट्रो वायरल वीडियो के संदर्भ में प्रतिक्रियाओं का दौर लगातार जारी है जो ‘उमाशंकर सिंह’ नामक एक्स हैंडल यूजर द्वारा जारी पोस्ट की कमेंट में देखा जा सकता है।






