---Advertisement---

Meerut Viral Video: सर्दी में शादी के लिए बौराई लड़की! टॉवर पर चढ़कर काटा बवाल, देखें वीडियो

Meerut Viral Video: सोशल मीडिया पर एक युवती का वीडियो वायरल हो रहा है। वो सोनू नाम के लड़के से जबरन शादी करना चाहती है। युवक के द्वारा मना करने पर वो बिजली के टावर पर चढ़ गई ।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: दिसम्बर 26, 2025 6:50 अपराह्न

Meerut Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Meerut Viral Video: मेरठ से एक फिल्मी वीडियो सामने आया है। यहां पर एक लड़की पर इश्क का भूत कुछ इस कदर सवार हुआ कि, वो बिजली के टावर पर चढ़ गई और आत्महत्या की धमकियां देने लगी। लड़की की हरकतों को देख लोगों को शोले वाले वीरु यानी की धमेंद्र की याद आ रही है। सर्दी में सुबह-सुबह वो टावर पर चढ़ गई। इस दौरान उसने ऐसी जिद पकड़ी की गांव वालों के साथ पुलिसवालों की भी हालत खराब हो गई।

शादी के लिए बिजली के टावर पर चढ़ी लड़की

ये घटना मेरठ के दौराला इलाके की बताई जा रही है। लड़की का नाम काजल है। वो अपने पड़ोस के गांव में रहने वाले सोनू से शादी करना चाहती है। लेकिन उसके परिजन शादी नहीं कराना चाहते हैं। यही वजह है कि, वो सुबह-सुबह बिजली के टावर पर चढ़ गई। लड़की का कहना है कि, अगर उसकी शादी सोनू से नहीं हुई तो वो जान दे देगी।

काजल की इस हरकत को देख परिजन और गांव वाले डर गए। फिर उसे बहुत ही मुश्किल से टावर से उताया गया। इस घटना के मेरठ वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर Ankit Kaushik {पत्रकार} नाम के यूजर ने डाला है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है,” UP: जिला मेरठ बॉलीवुड के “वीरू” अंदाज़ में युवती काजल का ड्रामा। बिजली के ट्रांसमिशन टावर पर चढ़ी काजल, युवक सोनू से शादी की जिद।काजल बोली, “शादी कराओ, नहीं तो नीचे नहीं उतरूंगी।” मौके पर पुलिस और भारी भीड़ मौजूद। पुलिस दोनों परिवार को समझाने में जुटी । मावीमीरा गांव का मामला।”

Meerut Viral Video का क्या है पूरा मामला?

इस घटना के बाद मेरठ पुलिस ने युवती और लड़के के परिजनों को थाने में बुलाया और समझौता कराने की कोशिश की है। इस हाई वोल्टेज ड्रामे के अब वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। काजल की उम्र 21 साल है। उसे 23 साल के सोनू से प्यार हो गया है। खबरों की मानें तो दोनों की दोस्ती पहले इंस्टाग्राम पर हुई फिर यहीं से प्यार परवान चढ़ा। दोनों एक ही बिरादरी के हैं, इसलिए लड़का उससे शादी नहीं करना चाहता है। लड़की वालों को युवक को छोड़ने के 50 हजार रुपए भी मिल चुके हैं, ऐसी खबर है। लेकिन उसके बाद काजल सोनू से ही शादी करना चाहती है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026