---Advertisement---

MS Dhoni Viral Video: पिच पर आए फैन को कैप्टन कूल ने ऐसे सुरक्षा कर्मियों से बचाया; देखें

MS Dhoni Viral Video: धोनी का एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने फैन को सुरक्षा कर्मियों से बचाते हुए नज़र आ रहें हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: मई 11, 2024 12:31 अपराह्न

फाइल फोटो प्रतीकात्मक
Follow Us
---Advertisement---

MS Dhoni Viral Video: MS Dhoni जितने नम्र क्रिकेट के मैदान में हैं, उतने हीं अपने फैंस के लिए भी तत्पर रहतें हैं। धोनी के लिए यह भी कहा जा रहा है कि 42 की उम्र में यदि वह IPL खेल रहें है तो वह भी अपने फैंस के लिए। यहां तक कि टीम की तरफ से कहा गया है कि उनके घुटनों में तकलीफ है और उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है, लेकिन फिर भी वह फैंस को खुश देखने के लिए खेल रहें हैं।

अब धोनी का एक वीडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने फैन को सुरक्षा कर्मियों से बचाते हुए नज़र आ रहें हैं। उनका यह कारनामा दिखाता है कि वह अपने फैंस को कितना प्यार करतें हैं।

लाइव मैच में घुस आया फैन

दरअसल, गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहमदाबाद में धोनी बल्लेबाजी रहे थे। तभी, अंतिम ओवर में राशिद ने दो गेंदों के दो छक्के खाए और तीसरे गेंद पर LBW की अपील की। लेकिन, अंपायर के आउट ना देने पर रिव्यू ले लिया। और, जितनी देर में अंपायर रिव्यू ले रहे थे, तभी एक धोनी के एक जबरा फैन सुरक्षा कर्मियों के नज़र से बचकर मैदान के भीतर आ गया।

हार गए मैच पर जीत लिया दिल

आपको जानकर हैरानी होगी कि MS Dhoni Viral Video में देखा जा सकता है कि जब धोनी फैन मैदान में घुसा तो उसे देख धोनी ने भागने की एक्टिंग की। लेकिन, जब वह पास आया तो वह कैप्टन कूल के पैरो पर गिर पड़ा, लेकिन धोनी ने उसे उठाकर गले लगा लिया और बात करने लगे। तभी, सुरक्षा गार्ड्स दौड़कर आए और उसे ले गए। आपको बता दें, धोनी ने इस दौरान फैन को बचाने की कोशिश भी की, लेकिन नाकाम रहे। इस घटना ने एक बार फिर सबका दिल जीत लिया और धोनी के लिए सम्मान बढा दिया।

CSK के पूर्व कप्तान ने भले हीं सबका दिल अपने फैंस के प्रति इमोशनल बॉन्डिंग से जीत लिया, लेकिन गुजरात के खिलाफ मैच 35 रनों से हार गए। मैच में माही ने 11 गेंदों में 26 रनों की धमाकेदार पारी खेली। जिसमें 3 छक्के और 1 चौका भी शामिल था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें।आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sidharth Malhotra

जुलाई 9, 2026

Hina Khan

जुलाई 9, 2026

Bihar Viral Video

जुलाई 9, 2026

Ghaziabad Viral Video

जुलाई 9, 2026

Saif Ali Khan

जुलाई 9, 2026

Gaurav Khanna Akanksha Chamola

जुलाई 9, 2026