Mumbai Viral Video: नाराज प्रेमिका को मनाने के लिए कदमों में गिरा आशिक, रेलवे स्टेशन पर हुए हाई वोल्टेज ड्रामे का देखें अंजाम

Mumbai Viral Video: प्यार में चीजें आसान नहीं होती है लेकिन अगर आप किसी को सच्चे दिल से चाहते हैं तो उसे पाने के लिए आप कुछ भी करने को तैयार होते हैं। यह सिर्फ फिल्म की कोई पंक्ति नहीं बल्कि रेलवे स्टेशन पर नजारा देखने को मिला है जो फिलहाल वायरल हो रहा है।

Mumbai Viral Video

Photo Credit- Screen Grab From x Mumbai Viral Video

Mumbai Viral Video: प्यार में लोग ना जाने क्या-क्या करते हैं। रेलवे स्टेशन पर जो हुआ वह देखकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। अपनी रूठी हुई प्रेमिका को मनाने के लिए आशिक ने भीड़ के बीच रेलवे स्टेशन पर कुछ ऐसा किया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। मुंबई वायरल वीडियो में प्लेटफार्म पर अपनी नाराज गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए बॉयफ्रेंड पैरों पर लेट गया। इस दौरान चीज कुछ इस हद तक बढ़ गई कि अंजाम जानकर आपको हैरानी हो सकती है। आइए जानते हैं इस वीडियो को देखकर यूजर्स किस तरह से रिएक्ट कर रहे हैं और माजरा क्या है।

पैर पर गिरा हुआ बॉयफ्रेंड ने लड़की के लिए किया इस तरह प्यार का इजहार

@Abhimanyu1305 X चैनल से शेयर किए गए इस वीडियो को लेकर बताया गया कि रूठ कर ट्रेन पकड़ते जा रहे प्यार के लिए प्रेमी पैरों में गिरा, दृश्य देखकर मौके पर पहुंची पुलिस। वीडियो महाराष्ट्र मुंबई के बोरीवली रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है।” यह सोशल मीडिया पर वायरस है जहां वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की चेहरे को छिपाने के लिए दुपट्टा रखी है। वहीं बॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड को छोड़ने के लिए तैयार नहीं है और उसके पैर पड़ते हुए नजर आ रहा है।

Mumbai Viral Video को लेकर क्या बोल रहे हैं यूजर्स और जानें अंजाम

वहीं मुंबई वायरल वीडियो को देखने के बाद वहां पुलिस भी पहुंच जाती है। इस पर एक यूजर ने कहा, “गहरा प्रेम।” एक यूजर ने लिखा गजब का प्रेम है इसका तो एक यूजर ने कहा ऐसे प्रेमी को दंडवत प्रणाम तो एक ने कहा प्यार बहुत बेकार चीज होता है। एक ने कहा ऐसे प्यार करने वाले मिलते कहां है यार तो एक ने लिखा है भाई लेकिन रूठ गया है तो समझना चाहिए ना कि पैर के नीचे पड़ जाना है। एक यूजर ने कहा यार इतना मना रहा है मान जा बहन। वहीं इस वायरल वीडियो को 116000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

Exit mobile version