Bengaluru Viral Video: ऑनलाइन शॉपिंग का खुमार आजकल काफी ज्यादा लोगों में देखा जा रहा है लेकिन इसका अनुभव कुछ इस कदर भी भयावह हो सकता है यह किसी ने सोचा भी नहीं होगा। बेंगलुरु की एक लड़की जिसे पार्सल डिलीवर करने के लिए एक शख्स आता है और फिर वॉशरूम जाने के बहाने जबरदस्ती उसके घर में घुसता है। शख्स ने शर्मिंदगी की कुछ इस कदर हद पर कि यह जानने के बाद लोगों के होश उड़ गए। क्या घर में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं है। आइए जानते हैं क्या है बेंगलुरु वायरल वीडियो को लेकर पूरी खबर और इस पर पुलिस ने किस तरह से एक्शन लिया।
लड़की ने किया विरोध फिर भी जबरदस्ती घुसा डिलीवरी बॉय
A disturbing incident occurred in which a @Flipkart delivery boy forced his way into a woman’s washroom and then showed his private parts to her.
What the heck? Women aren’t even safe in their own homes.
Strict action needed. pic.twitter.com/NVRDIvnEbd
— Sree Harsha (@AapathBandhava) July 11, 2026
बेंगलूरु वायरल वीडियो में छोटी सी बच्ची अपनी बात कहती हुई नजर आती है जहां पहले वह कहती है कि कैसे डिलीवरी बॉय उसके घर में जबरदस्ती घुसने की कोशिश करता है। जब वह विरोध करती है कि आप क्या कर रहे हैं आप मेरे बारे में क्या सोच रहे हैं। इसके बाद लड़की रोते हुए यह कहते हुए नजर आती है कि मैं नहीं छोडूंगी मैं पुलिस कंप्लेंट करूंगी। क्या आप लोग वेरिफिकेशन नहीं करते हैं। जहां वीडियो में लड़की यह चिल्लाती हुई नजर आती है कि मैं किसी को भी अपने घर में घुसने की इजाजत नहीं देती हूं।
Bengaluru Viral Video को लेकर पुलिस ने क्या लिया एक्शन
वहीं वायरल वीडियो में लड़की यह भी कहती हुई नजर आती है कि मैंने वॉशरूम जाने से मना किया तब भी यह नहीं माना और कपड़े उतार कर प्राइवेट पार्ट दिखाया। लड़की इस दौरान रोती हुई नजर आती है। वहीं रिपोर्ट्स की माने तो कहा जा रहा है कि डिलीवरी एजेंट को अरेस्ट कर लिया गया है। वहीं लोग इसे लेकर सवाल उठाते हुए नजर आ रहे हैं। जहां डिलीवरी एजेंट घर में जबरदस्ती वॉशरूम में घुस जाता है। महिला खुद को अपने ही घर में असुरक्षित महसूस करते हुए न्याय की अपील करते हुए नजर आ रही है।
बेंगलूरु वायरल वीडियो को अलग-अलग प्लेटफार्म से शेयर किया जा रहा है जहां @AapathBandhava x पर 2 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
।
