---Advertisement---

Pawan Singh और Khesari Lal को पछाड़ Nirahua-Amrapali के Bhojpuri Song ने रचा कीर्तिमान, Instagram पर पहली बार बनाया ये रिकॉर्ड

Nirahua-Amrapali: निरहुआ-आम्रपाली के सुपरहिट भोजपुरी गाने मरुन कलर सड़िया (Maroon Color Sadiya) ने इंस्टाग्राम पर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। इस गाने ने Pawan Singh और Khesari Lal Yadav को पीछे छोड़ दिया है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: नवम्बर 23, 2024 6:45 अपराह्न

Nirahua-Amrapali
Follow Us
---Advertisement---

Nirahua-Amrapali: भोजपुरी सिनेमा की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली निरहुआ-आम्रपाली (Nirahua-Amrapali) की जोड़ी ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। इस रिकॉर्ड ने पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) और ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) को पछाड़ दिया है। दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) उर्फ निरहुआ की मानें तो Instagram पर पहली बार ऐसा रिकॉर्ड बना है। दरअसल, बीजेपी के पूर्व सांसद और भोजपुरी एक्टर निरहुआ ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने मरुन कलर सड़िया (Maroon Color Sadiya) भोजपुरी गाने (Bhojpuri Song) के 216 मिलियन व्यूज यूट्यूब पर क्रोस करने की खुशी अपने फैंस के बीच शेयर की है। इसके साथ ही बताया है कि, “भोजपुरी में पहली बार Crossed 11M REELS।” ये अपने आप में एक बड़ी सफलता है।

Nirahua-Amrapali ने इस Bhojpuri Song से Pawan Singh और Khesari Lal Yadav को पछाड़ा

Nirahua ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘मरुन कलर सड़िया’ भोजपुरी गाने का एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उनके साथ (Aamrapali Dubey) भी नजर आ रही हैं। पोस्टर में बड़े-बड़े शब्दों में 216 मिलियन व्यूज लिखा हुआ है। इसके साथ ही इस गाने से जुड़े तमाम लोगों का नाम भी लिखा है। वहीं, उन्होंने बताया है कि, भोजपुरी में पहली बार 11 मिलियन रील्स इस गाने पर क्रोस हुई हैं। निरहुआ ने इस खास जानकारी को अपने फैंस के बीच 22 नवंबर को ये पोस्ट शेयर किया था। इस पर अब तक 14 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, कई सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। यूजर्स निरहुआ को बधाई दे रहे हैं। यकीनन निरहुआ के इस गाने ने पवन सिंह और खेसारी लाल को पछाड़ दिया है। आपको बता दें, निरहुआ जब से राजनीति में आए हैं तब से वह भोजपुरी गानों और फिल्मों में कम ही दिखते हैं। ऐसे में उनकी ये एक बड़ी उपलब्धि है।

Nirahua और Aamrapali Dubey का सुपरहिट रोमांटिक गाना है ‘मरुन कलर सड़िया

Video Credit Worldwide Records Bhojpuri

निरहुआ और आम्रपाली दुबे का ये भोजपुरी गाना Worldwide Records Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर इसी साल 12 मार्च 2024 को रिलीज किया गया था। इस वीडियो पर खबर लिखे जाने तक 217 मिलियन व्यूज आ चुके हैं। वहीं, 14 लाख लोगों ने इसे लाइक किया है। इस गाने पर 25 हजार से ज्यादा कमेंट हैं। इस गाने को जंगल और खेतों में फिल्माया गया है। जिसमें निरहुआ आम्रापाली को पायल दे रहे हैं। ये एक बेहद रोमांटिक गाना है। इसे कल्पना और नीलकमल सिंह ने गाया है। इसे प्यारे लाल यादव ने लिखा है। ये भोजपुरी फिल्म फसल का गाना है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026