---Advertisement---

गुंडा कल्चर! दफ्तर से घसीटा और जमकर बरसाए लात-घूसे, ओडिशा में BMC कमिश्नर संग मारपीट का वीडियो वायरल; सत्तारुढ़ BJP पर लगे आरोप

सोशल मीडिया पर सुर्खियों में छाए Odisha Viral Video में गुंडा कल्चर अपनाए कुछ युवकों द्वारा एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी की पिटाई देखी जा सकती है। भुवनेश्वर नगर निगम (BMC) के अधिकारी संग हुई बर्बरता के बाद ओडिशा एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (OAS) के सभी अधिकारियों ने सामूहिक अवकाश का ऐलान करते हुए काम-काज ठप कर दिया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 1, 2025 10:44 पूर्वाह्न

Odisha Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Odisha Viral Video: फिल्मों में दर्शाए जाने वाले गुंडा कल्चर का नमूना कभी-कभी वास्तव में भी दिख जाता है। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से आया एक मामला इसे ही चरितार्थ कर रहा है। दरअसल, ओडिशा वायरल वीडियो के नाम से सुर्खियां बटोर रहे एक प्रकरण में कुछ बेलगाम युवक एक शख्स की बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं। पिटने वाला शख्स कोई मामूली आदमी नहीं, बल्कि भुवनेश्वर नगर निगम (BMC) के एडिशनल कमिश्नर रत्नाकर साहू हैं। Odisha Viral Video में युवकों को पहले रत्नाकर साहू को घसीटते और फिर उन पर जमकर लात-घूसे बरसाते देखा जा सकता है। BMC एडिशनल कमिश्नर के साथ हुई ये बर्बरता अब सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है। इस मामले में राज्य की विपक्षी पार्टी बीजू जनता दल (BJD) ने सत्तारुढ़ बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

दफ्तर से घसीटकर BMC एडिशनल कमिश्नर को पीटा, देखें Odisha Viral Video

नरेन्द्र नाथ मिश्रा नामक एक्स हैंडल यूजर ने ओडिशा से जुड़ा एक वायरल वीडियो पोस्ट किया है जिसमें कथित रूप से बीजेपी पार्षदों द्वारा एक सीनियर अधिकारी की पिटाई का दावा है।

Watch Video

यूजर के मुताबिक मामूली बात पर भुवनेश्वर नगर निगम का दफ्तर कुस्ती का अड्डा बन गया और कुछ युवकों ने मिलकर एक सीनियर अधिकारी को बुरी तरह से पिट दिया। ओडिशा वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे आक्रोशित युवक पहले एडिशनल कमिश्नर को घसीट रहे हैं। फिर उन पर लात-घूसे बरसाए जा रहे हैं। Odisha Viral Video से जुड़े प्रकरण में कई तरह के एंगल सामने आ रहे हैं। उग्र युवकों का शिकार बने अधिकारी रत्नाकर साहू ने बताया कि “पार्षद जीबन राउत सहित कुछ लोग मेरे चैंबर में आए और मेरे साथ हाथापाई की। मेरे कार्यालय से बाहर खींचकर मुझे पीटा गया।” राज्य की प्रमुख विपक्षी BJD ने घटनाक्रम की निंदा करते हुए बीजेपी को कटघरे में खड़ा किया है। हालांकि, BJP सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए पुलिस जांच की बात कह रही है।

पुलिस ने लिया ओडिशा वायरल वीडियो का संज्ञान

बारीकी से हर पहलुओं पर नजर रख रही ओडिशा पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान ले लिया है। जानकारी के मुताबिक इस प्रकरण में कार्रवाई करते हुए अब तक 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं आगे घटना की जांच जारी है। एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस के सभी अधिकारी भी Odisha Viral Video के सामने आने के बाद आक्रोशित हैं। आक्रोशित अधिकारियों ने आज से सामूहिक अवकाश पर जाने का ऐलान किया है जिससे काम-काज पूरी तरह से ठप हो गया है। शासन स्तर से लगातार ये कोशिश की जा रही है कि अधिकारियों को समझा-बूझा कर काम पर वापस लौटाया जाए।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026