---Advertisement---

Operation Sindhu Viral Video: अहसान फरामोश! कठिन परिस्थितियों में ईरान से निकाले गए ये छात्र अभी भी सिस्टम में क्यों ढूंढ रहे है खामियां? वीडियो देख यूजर्स हुए नाराज

Operation Sindhu Viral Video: ईरान से निकाले गए 110 छात्रों को लेकर विमान आज दिल्ली पहुंचा। अब कुछ छात्रों का वीडियों पर वायरल हो रहा है। जहां वह सिस्टम पर सवाल खड़े करते हुए नजर आ रहे है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 19, 2025 12:32 अपराह्न

Operation Sindhu Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Operation Sindhu Viral Video: ईरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध के दौरान भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंधु के तहत ईरान में फंसे भारतीय लोगों को वापस लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मालूम हो कि उत्तरी ईरान से निकाले गए 110 भारतीय छात्रों को लेकर विमान आज तड़के नई दिल्ली पहुंचा। ईरान से आए भारतीय छात्रों ने भारत सरकार की जमकर तारीफ की, तो वही कुछ छात्रों का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जहां वह सरकार से कह रहे है कि उन्हें फ्लाइट से उनके गंतव्य तक भेजा जाए, बता दें कि Operation Sindhu Viral Video के बाद यूजर्स जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है।

ईरान से आए भारतीय छात्र सिस्टम में क्यों ढूंढ रहे है खामियां?

आज सुबह ही ईरान से 110 भारतीय छात्र दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशल एयरपोर्ट पर पहुंचे। हालांकि कुछ छात्र सिस्टम में खामियां ढूंढ रहे है। दरअसल एयरपोर्ट के अंदर ही कुछ छात्र कहते हुए नजर आ रहे है कि “हम छात्र हैं जो अभी-अभी दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरे हैं, हमें आश्वासन दिया गया था कि हम सुरक्षित उतर जाएंगे, लेकिन यहां एक बस है और अधिकारी भी अभी तक नहीं पहुंचे हैं, हमें एसआरटीसी की बसें उपलब्ध कराई गई हैं, जो हमें 20 घंटे की यात्रा करने और फिर कश्मीर वापस जाने के लिए कहती हैं,

इसमें पहले ही 4 दिन लग चुके हैं, लेकिन हम ऐसी स्थिति में नहीं हैं कि हम यहां से बस ले सकें, हमें आश्वस्त किया गया था कि आप अपने घर पर सुरक्षित उतर जाएंगे। लेकिन जहां तक ​​मुझे पता है यहां कोई नहीं है, उन्होंने हमें यहां छोड़ दिया है, हम अपनी सरकार से अनुरोध करते हैं कि वे इस बारे में कुछ करें। यहां हमारी देखभाल करने वाला कोई नहीं है”। बता दें कि इस वीडियो को Rahul Shivshankar नाम के एक्स हैंडल से शेयर किया गया है। जिसके बाद Operation Sindhu Viral Video सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।

Operation Sindhu Viral Video पर यूजर्स दे रहे है कड़ी प्रतिक्रिया

अब यूजर्स Operation Sindhu Viral Video पर जमकर इसपर प्रतिक्रिया दे रहे है। एक यूजर ने लिखा कि

“मुझे नहीं पता कि सरकार उन्हें निजी जेट क्यों नहीं दे सकती। मोदी को विमान मिल सकता है तो छात्रों को क्यों नहीं? क्या वे किसी भी तरह से कम नागरिक हैं”? एक दूसरे यूजर ने लिखा कि

“सबसे पहले, उन्हें अपने निकासी टिकट का भुगतान करना चाहिए। अगर वे अंतरराष्ट्रीय शिक्षा का खर्च उठा सकते हैं, तो वे हवाई टिकट भी खरीद सकते हैं”। गौरतलब है कि Operation Sindhu Viral Video के बाद लोगों की तरफ से तरह-तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

अक्टूबर 31, 2026

Health Tips

अक्टूबर 31, 2026

Rain Alert 31 October 2026

अक्टूबर 30, 2026

Eetha Trailer

अक्टूबर 30, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 30, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 30, 2026