---Advertisement---

Operation Sindoor: ‘ये बदले की भावना नहीं..’ सीजफायर उल्लंघन के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कई सैन्य पोस्टों को किया था धुआं धुआं, भागते दिखे पाक सैनिक; देखें वीडियो

Operation Sindoor: भारतीय सेना के वेस्टर्न कमांड ने एक वीडियो शेयर किया है, जहां वह कई पाकिस्तानी पोस्टों को पूरी तरह से तबाह कर दिया था।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 18, 2025 12:32 अपराह्न

Operation Sindoor
Follow Us
---Advertisement---

Operation Sindoor: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने Operation Sindoor के तहत पाक के 9 आतंकी ठिकानों को पूरी तरह से तबाह कर दिया थी। इसके बाद पाक ने भारत पर हमला करने के लिए करीब 500 ड्रोन और कई मिसाइलें भेजी थी, लेकिन भारत ने उसे विफल कर दिया था। वहींं पाक डीजीएमओ द्वारा युद्ध रोकने की पेशकश की गई थी, जिसके बाद दोनों देशों के बीच सीजफायर हुआ था, लेकिन उसके कुछ घंटे बाद ही पाक ने एलओसी पर गोलीबारी की थी, और ड्रोन भी भेजे थे। वहीं अब भारतीय सेना के वेस्टर्न कमांड ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जहां वह पाकिस्तान द्वारा सीजफायर उल्लंघन करने के बाद उनके कई पोस्टों को धुआं-धुआं करते नजर आ रहे है। जिसका वीडियो शेयर किया है।

सीजफायर उल्लंघन के बाद भारतीय आर्मी ने पाक के कई सैन्य ठिकानो को किया तबाह

बता दें कि भारतीय सेना के वेस्टर्न कमांड ने एक वीडियो शेयर किया है, जहां वह कई पाकिस्तानी पोस्टों को पूरी तरह से तबाह कर दिया था। गौरतलब है कि Operation Sindoor के तहत सेना ने ये कार्रवाई की है। वीडियो में आर्मी के जवान है और वह कहते हुए नजर आ रहे है कि ये शुरूआत पहलगाम आतंकी हमले से हुई, गुस्सा नहीं लावा था, दिमाग में बस एक ही बात अबकी बार सबक ऐसा सिखाएंगे की इनकी पीढ़िया याद रखेंगी।

ये बदले की भावना नहींं ये न्याय था। 9 मई रात को तकरीबन 9 बजे जिस भी दुश्मन की पोस्ट ने युध्द विराम का उल्लंघन किया, उन सभी पोस्टों को भारतीय सेना ने मिट्टी में मिला दिया। दुश्मन अपनी पोस्ट छोड़ भागता नजर नहीं आया। Operation Sindoor केवल एक कार्रवाई नहीं पाकिस्तान के लिए एक सबक था, जो उसने दशकों से नहींं सिखा। ‘जय हिंद’

Operation Sindoor के तहत पाक में स्थित 9 आतंकी कैंप तबाह

मालूम हो कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को तगड़ा जवाब देते हुए Operation Sindoor के तहत पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को पूर्ण रूप से तबाह कर दिया था, जिसमे 100 से अधिक लोगों को मारे जानें की आशंका है। इसके अलावा भी भारत ने पाकिस्तान को तगड़ी चोट पहुंचाई, गौरतलब है कि पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Energy Drink

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026