---Advertisement---

PAK vs NZ: Mohammad Wasim Jr की एक गलती ने अंपायर को दिलाया गुस्सा, बदले में Naseem Shah को पकड़ना पड़ा पैर, देखें Video

PAK vs NZ: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड (PAK vs NZ) के बीच खेले गए दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में दोनों टीमों के बीच एक शानदार मुकाबला देखने को मिला लेकिन अंत में पाक टीम को 79 रनों से हार का सामना करना पड़ा। लेकिन मैच से ज्यादा एक वीडियो की हो रही है जो की सोशल मीडिया ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: जनवरी 12, 2023 11:24 पूर्वाह्न

PAK vs NZ
Follow Us
---Advertisement---

PAK vs NZ: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड (PAK vs NZ) के बीच खेले गए दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में दोनों टीमों के बीच एक शानदार मुकाबला देखने को मिला लेकिन अंत में पाक टीम को 79 रनों से हार का सामना करना पड़ा। लेकिन मैच से ज्यादा एक वीडियो की हो रही है जो की सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो न्यूजीलैंड की पारी का है जब पाक टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद वसीम जूनियर ( Mohammad Wasim Jr) ने एक थ्रो मारा जो की जाकर अंपायर लग जाती है।

मारा थ्रो सीधे जाकर लगी अंपायर को

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और जब न्यूजीलैंड की पारी के 35वें ओवर की चौथी गेंद पर जब कीवी टीम के बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने एक शॉट खेला और गेंद सीधे पाक टीम के तेज गेंदबाज वसीम जूनियर के हाथों में गई और उन्होंने गेंद को नॉन स्ट्राइकर की तरफ फेंका और गेंद स्टंप की जगह अंपायर के पैर पर तेजी से लग जाती है। जिसके बाद अंपायर अलीम डार गुस्से में हाथ में लिए जर्सी को नीचे फेंक देते हैं। लेकिन कुछ देर बाद उनका गुस्सा शांत हो जाता है और तेज गेंदबाज नसीम शाह अंपायर अलीम डार के पैरों को मलते हुए दिखे।

Also Read: IND VS SL: ईडन गार्डन के मैदान पर बल्ले से बरसेगा रन, जानें क्या कहती है पिच रिपोर्ट और मौसम तो यह हो सकती है प्लेइंग 11

यहां देखें वीडियो:

मैच का हाल

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कीवी टीम 50 ओवर नहीं खेल सकी और एक गेंद पहले ही ऑल आउट हो गई। न्यूजीलैंड टीम ने पाकिस्तान के सामने 262 रनों का लक्ष्य रखा। जिसके जवाब में पाक टीम मात्र 182 रनों पर ही सिमट गई और 79 रनों से हार का सामना करना पड़ा। शानदार शतक जड़ने वाले कीवी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड मिला। तो वहीं अब न्यूजीलैंड ने दूसरा मैच जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है।

Also Read: SA20 2023: DEWALD BREVIS ने दिखाई AB DE VILLIERS की झलक, MR. 360 के अंदाज में कूट दिए 5 गगनचुंबी छक्के, देखें VIDEO

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026