---Advertisement---

PAK vs NZ: Naseem Shah ने तूफानी यॉर्कर गेंद से शतकवीर Devon Conway को मारा बोल्ड, गुस्से में मनाया जश्न, देखें Video

PAK vs NZ: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड (PAK vs NZ) के बीच खेले जा रहे दूसरे एकदिवसीय मैच में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवोन कॉनवे (Devon Conway) ने शानदार शतक जड़ते हुए 101 रनों की पारी खेली। लेकिन पाक टीम के तेज गेंदबाज नसीम शाह ( Naseem Shah) ने एक बार फिर कुछ उसी अंदाज में आउट ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: जनवरी 11, 2023 6:05 अपराह्न

PAK vs NZ
Follow Us
---Advertisement---

PAK vs NZ: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड (PAK vs NZ) के बीच खेले जा रहे दूसरे एकदिवसीय मैच में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवोन कॉनवे (Devon Conway) ने शानदार शतक जड़ते हुए 101 रनों की पारी खेली। लेकिन पाक टीम के तेज गेंदबाज नसीम शाह ( Naseem Shah) ने एक बार फिर कुछ उसी अंदाज में आउट किया जैसा उन्होंने पहले मैच में आउट किया था। नसीम शाह की बेहतरीन गेंद का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

यॉर्कर गेंद पर किया बल्लेबाज को चलता

कीवी टीम के शानदार बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने दूसरे एकदिवसीय मैच में शानदार बल्लेबाजी की और बेहतरीन शतक जड़ा। लेकिन पाक टीम के तेज गेंदबाज नसीम शाह ने शतक बनाकर खेल रहे डेवोन कॉनवे को अपनी एक बेहतरीन यॉर्कर गेंद से बोल्ड मार दिया। जिसके बाद उन्होंने बेहद ही गुस्से में जश्न मनाया। आप को बता दें कि, नसीम शाह ने पहले मैच में भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके थे। तो वहीं आज के मैच में उन्होंने अबतक 7 ओवर में 44 रन देकर 2 विकेट हासिल किए हैं।

Also Read: MEN’S ODI BATTING RANKINGS: ICC ने जारी की लिस्ट, VIRAT KOHLI और ROHIT SHARMA ने मारी लंबी छलांग

यहां देखें वीडियो:

न्यूजीलैंड का स्कोर 200 के पार

एकदिवसीय सीरीज के दूसरे मैच में न्यूजीलैंड टीम के कप्तान केन विलियम्सन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम को फिन एलन के रूप में पहला झटका लगा। लेकिन शानदार बल्लेबाज डेवोन कॉनवे और कप्तान केन विलियम्सन ने दूसरे विकेट के लिए 181 रनों की शानदार पार्टनरशिप की। लेकिन डेवोन कॉनवे के आउट होते ही न्यूजीलैंड के बैक टू बैक 4 विकेट गिर गए और खबर लिखे जाने तक टीम का स्कोर 204/5 रन हो गया है। कप्तान केन विलियम्सन भी 85 रन बनाने के बाद नवाज की गेंद पर बोल्ड हो गए। तो वहीं अभी न्यूजीलैंड के पारी के 15 ओवर बाकी हैं।

Also Read: SA20 2023: DEWALD BREVIS ने दिखाई AB DE VILLIERS की झलक, MR. 360 के अंदाज में कूट दिए 5 गगनचुंबी छक्के, देखें VIDEO

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026