---Advertisement---

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भी नहीं निकली हेकड़ी! जम्मू-कश्मीर को Pakistan बनाने का पका रहे ख्याली पुलाव; भड़काऊ भाषण का Video वायरल

Pakistan Viral Video में लश्कर-ए-तैयबा के सह-संस्थापक आमिर हमजा को ख्याली पुलाव पकाते हुए जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान बनाने की बात कहते सुना जा सकता है। जहां एक ओर PoK दाव पर लगा है और भारतीय सेना लगातार जवाबी कार्रवाई कर रही है, वहां पाकिस्तानियों की ऐसी बयानबाजी उनके खोखलेपन को दर्शाती है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 29, 2025 5:50 अपराह्न

Pakistan Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Pakistan Viral Video: रस्सी जल गई पर मानो ऐंठन कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। जहां एक ओर भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान में घुसकर लाहौर से कराची, इस्लामाबाद तक तबाही मचाई थी। वहीं अब फिर एक बार भारत विरोधी नारे लग रहे हैं। पाकिस्तान से आया वायरल वीडियो इसकी पुष्टि करता है। दरअसल, पाकिस्तान वायरल वीडियो में लश्कर-ए-तैयबा के सह-संस्थापक आमिर हमजा को भड़काऊ बयान देते सुना जा सकता है। आमिर हमजा जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान और पंजाब को खालिस्तान बनाने का ख्याली पुलाव पकाता नजर आ रहा है। Pakistan Viral Video को देख ज़हन में एक ही बात आ रही है कि पड़ोसी मुल्क की हेकड़ी अब तक नहीं निकली। भारतीय सेना द्वारा बुरी तरह से पिटने के बाद भी भड़काऊ भाषण दे रहे पाकिस्तानियों की हरकत खोखली स्थिति को दर्शाती है।

ख्याली पुलाव पका रहा लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी, देखें Pakistan Viral Video

पाकिस्तान में लाहौर के निकट बसा कसूर भारत विरोधी नारों का गवाह बना है। यहां लश्कर-ए-तैयबा का सह-संस्थापक आमिर हमजा भड़काऊ भाषण देते हुए ख्याली पुलाव पकाते सुना व देखा जा सकता है।

Watch Video

आदित्य राज कौल के एक्स हैंडल से जारी पाकिस्तान वायरल वीडियो में आमिर हमजा जम्मू और कश्मीर को पाकिस्तान बनाने की बात कर रहा है। इसके साथ ही भारत विरोधी नारे लगाते हुए लश्कर-ए-तैयबा का ये आतंकी पंजाब को खालिस्तान बनाने की बात कर रहा है। ये पूरा प्रकरण 28 मई को कसूर में आयोजित एक कार्यक्रम का है। भारतीय सेना जिन्हें दिन में तारे दिखा चुकी हो, वैसे पाकिस्तानियों का ख्याली पुलाव पकाना तो आम बात हो गया है। आमिर हमजा की आवाजों में एक ऐसी पीड़ा है जो बताती है कि भारत ने पाकिस्तान को किस हद तर दर्द दिया है। यही वजह है कि Pakistan Viral Video के नाम से चर्चा बटोर रहा ये प्रकरण अब देश-दुनिया के विभिन्न कोनों तक अपनी पहुंच बना चुका है। इस वायरल वीडियो को देख यूजर्स पाकिस्तान की बौखलाहट का जिक्र कर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

आॉपरेशन सिंदूर के बाद भी नहीं निकली पाकिस्तानियों की हेकड़

गौर फरमाने वाली बात है कि जिन बेशर्मों को भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर मारा, उनकी हेकड़ी अभी भी नहीं निकल रही है। कभी आसिम मुनीर, तो कभी इशाक डार, शहबाज शरीफ या अन्य तमाम हुक्मरानों की गीदड़भभकी आए दिनों सामने आती रहती है। हालांकि, इनमें से किसी में इतनी हिम्मत नहीं जो किसी भी मोर्चे पर खुलकर भारत का सामना कर सकें। यही वजह है कि Pakistan Viral Video के जैसे तमाम प्रकरण सामने आ रहे हैं और पड़ोसी मुल्क की बौखलाहट साफ तौर पर नजर आ रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Virat Kohli

अप्रैल 16, 2026

US-Iran Conflict

अप्रैल 16, 2026

High Blood Pressure

अप्रैल 16, 2026