---Advertisement---

Cricket Viral Video: भारत से करारी हार के बाद फूटा पाकिस्तानी चाचा का दर्द, रो-रोकर हुआ बुरा हाल, देखें वायरल वीडियो

Cricket Viral Video : भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह धोया। पाकिस्तान की टीम भारत के आगे घुटने टेकती नजर आई। भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तानी बल्लेबाजों के पिच पर टिकने ही नहीं दिया। पाकिस्तान की इस बुरी हार से पाकिस्तानी आवाम हताश और निराश नजर आ रही है। लोग पाकिस्तान ...

Read more

Avatar of Sanjeev123

By: Sanjeev123

Published: अक्टूबर 17, 2023 9:28 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Cricket Viral Video : भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह धोया। पाकिस्तान की टीम भारत के आगे घुटने टेकती नजर आई। भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तानी बल्लेबाजों के पिच पर टिकने ही नहीं दिया। पाकिस्तान की इस बुरी हार से पाकिस्तानी आवाम हताश और निराश नजर आ रही है।

लोग पाकिस्तान टीम की हार पर सोशल मीडिया पर लगातार अलग अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ऐसे में पाकिस्तानी चाचा नाम से मशहूर चौधरी अब्दुल जलील का वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में चाचा पाकिस्तान की हार को नहीं भुला पा रहे हैं और टीम की जमकर फटकार लगा रहे हैं।

वायरल वीडियो में पाकिस्तानी चाचा का रो रोकर बुरा हाल है। वह टीम के प्रदर्शन से बेहद नाराज नज़र आ रहे हैं। वीडियो में वह कह रहे हैं कि टीम ने उन्हें बेहद निराश किया है और अब वह टीम का कोई भी मैच देखने नहीं जाएंगे। इतना ही नहीं वह वीडियो में ‘तेरी गलियों में ना रखेंगे कदम…’ गाना गाकर अपना दुख व्यक्त कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर चाचा का यह वीडियो खूब वायरल(Cricket Viral Video) हो रहा है।

https://twitter.com/tyagiih5/status/1714208318426849703

पाकिस्तान टीम के चहेते हैं क्रिकेट चाचा

क्रिकेट चाचा यानी चौधरी अब्दुल जलील पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सबसे चहेते क्रिकेट फैन हैं। चाचा अभी तक लगभग 500 से ज्यादा इंटरनेशनल मैचों में पाकिस्तान टीम को चीयर करने पहुंचे। दुनिया के हर कोने और हर स्टेडियम में बैठकर अब्दुल ने अपनी टीम का हौसला बढ़ाया है। चाचा साल 1986 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच के बाद सुर्ख़ियों में आए थे। शारजाह में खेले गए मैच में जावेद मियादान के सिक्स ने चाचा को खूब पॉपुलर कर दिया। जब जावेद ने सिक्स लगाया तो वो उसी तरफ जाकर गिरा , जहां चाचा बैठे हुए थे। इसके बाद अपने मज़ाकिया अंदाज़ और नारे के स्टाइल ने अब्दुल जलील को नई पहचान दी और तब से वह ‘चाचा क्रिकेट’ के नाम से मशहूर हो गए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment