---Advertisement---

‘Israel डायन बन गई..,’ Hasan Nasrallah की मौत पर Pakistan की खामोशी का कारण बताते भड़क उठा युवक; खोले कई राज़

Pakistani Reaction on Hasan Nasrallah Death: मिडिल इस्ट के देशों में इन दिनों वर्चस्व का घमासान जारी है। एक तरफ इजराइल (Israel) आतंक का हवाला देकर हमास, हिजबुल्लाह और अब हूती विद्रोहियों पर निशाना साध रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 30, 2024 4:04 अपराह्न

Pakistan Reaction on Hasan Nasrallah Death
Follow Us
---Advertisement---

Pakistani Reaction on Hasan Nasrallah Death: मिडिल इस्ट के देशों में इन दिनों वर्चस्व की जंग जारी है। एक तरफ इजराइल (Israel) आतंक का हवाला देकर हमास, हिजबुल्लाह और अब हूती विद्रोहियों पर निशाना साध रहा है। तो वहीं दूसरी ओर हिजबुल्लाह (Hezbollah), हमास (Hamas) की ओर से भी जवाबी कार्रवाई कर इजराइलियों को मारने की कोशिश जारी है। हालाकि इस वर्चस्व की जंग में इजराइल का पलड़ा अभी भारी नजर आ रहा है और यही वजह है कि इजराइली सेना ने बीते दिनों हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह (Hasan Nasrallah) को मौत के घाट उतार दिया।

हसन नसरल्लाह की मौत के बाद दुनिया के कई इस्लामिक देशों (Islamic Countries) में मातम छाया है। भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान (Pakistan) की बात करें तो यहां भी हसन नसरल्लाह के मौत का असर है, लेकिन पाकिस्तान प्रत्यक्ष रूप से सामने आने की हिम्मत नहीं कर पा रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो (Viral Video) एक तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक पाकिस्तानी युवक हिजबुल्लाह चीफ की मौत पर अपनी प्रतिक्रिया (Pakistani Reaction on Hasan Nasrallah Death) देते सुना जा सकता है। पाकिस्तानी युवक कहता है कि “इजराइल डायन बन गई है और मासूम बच्चों को खा रही है।” इसके अलावा भी युवक इजराइल को लेकर ढ़ेर सारी बातें कहता है और साथ ही पाकिस्तान से जुड़े कई सारे राज़ खोलता है।

Hasan Nasrallah की मौत पर Pakistani युवक की प्रतिक्रिया

हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह की मौत के बाद लेबनान, ईरान समेत अन्य कुछ देशों में मातम छाया है। इसी बीच एक पाकिस्तानी युवक की प्रतिक्रिया (Pakistani Reaction on Hasan Nasrallah Death) सामने आई है। ‘नाईला पाकिस्तानी रिएक्शन’ नामक यूट्यूब चैनल से पोस्ट किए गए वीडियो में रिपोर्टर के सवाल का जवाब देते हुए युवक कहता है कि “इजराइल (Israel) एक डायन बन गई है, वो सबको (इस्लामिक देश) लपेटेगी।” एक पाकिस्तानी युवति कहती है कि “पाकिस्तान एक फकीर बन सकता है और उसका काम सिर्फ हेडलाइन बनाना है।”

भारत-इजराइल के संबंध की बात कर रहे पाकिस्तानी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पाकिस्तानी नागरिकों को भारत और इजराइल (India-Israel Relations) के बीच संबंध को लेकर बात-चीत करते सुना जा सकता है। रिपोर्टर जब सवाल पूछती है कि भारत बहुत रिएक्ट कर रहा है? इसको लेकर इनका कहना है कि भारत, इजराइल का दोस्त है, भारत में एकता है और यही वजह है कि भारत के लोग रिएक्ट कर रहे हैं। वहीं कुछ पाकिस्तानी ये भी कहते सुने जा सकते हैं “भारत तो सबकी बैक-बोन है। इन लोगों को मदद के लिए भारत के बजाय इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) को बुलाना चाहिए।”

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026