---Advertisement---

Pappu Yadav Viral Video: RJD नेता Tejashwi Yadav से जुड़े सवाल पर क्यों तमतमा उठे पूर्णिया सांसद? वीडियो होश उड़ा देगा

Pappu Yadav Viral Video: बिहार के सीमांचल इलाके में स्थित पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के सांसद पप्पू यादव (Pappu Yadav) सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अक्टूबर 19, 2024 6:25 अपराह्न

Pappu Yadav Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Pappu Yadav Viral Video: बिहार के सीमांचल इलाके में स्थित पूर्णिया (Purnia) लोकसभा क्षेत्र के सांसद पप्पू यादव (Pappu Yadav) सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल पप्पू यादव के बयान से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो पत्रकार द्वारा RJD नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) से जुड़े सवाल पूछे जाने पर तमतमाते नजर आ रहे हैं।

पप्पू यादव (Pappu Yadav Viral Video) सवाल सुनकर कुछ इस कदर भड़क उठते हैं कि वो तेजस्वी यादव और पत्रकार के लिए अमर्यादित शब्द का इस्तेमाल करते सुने जा सकते हैं। इस पूरे प्रकरण से जुड़ा वीडियो अब वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है।

Pappu Yadav Viral Video- Tejashwi Yadav से जुड़े सवाल पर भड़क उठे पूर्णिया सांसद

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ‘लूटयंस मीडिया’ नामक एक्स हैंडल यूजर से एक वीडियो जारी किया गया है। इस वीडियो में पप्पू यादव को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते और पत्रकारों के सवाल का जवाब देते सुना जा सकता है। पत्रकारों से संवाद के दौरान ही एक मीडियाकर्मी पप्पू यादव (Pappu Yadav) से पूछता है कि आपको तेजस्वी फोबिया हो गया है क्या?

पत्रकार के इस सवाल को सुनकर पप्पू यादव तमतमा उठते हैं और कहते हैं कि “तेजस्वी तुम्हारे भतार हैं क्या, कि सईयां हैं?” पप्पू यादव द्वारा दिए गए इस बयान को सुन मौके पर मौजूद कई लोग भौचक्का रह जाते हैं तो वहीं कईयों के चेहरे पर मुस्कान देखी जा सकती है। सोशल मीडिया पर अब पप्पू यादव (Pappu Yadav Viral Video) द्वारा दिए गए बयान से जुड़ा वीडियो तेजी से वायरल है।

Pappu Yadav ने IAS संजीव हंस की गिरफ्तारी पर कही बड़ी बात

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव (Purnia MP Pappu Yadav) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान IAS संजीव हंस की गिरफ्तारी पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि “संजीव हंस छोटी मछली हैं, असली मगरमच्छ तो पटना में बैठे हुए हैं। सरकार को उनकी गिरफ्तारी करनी चाहिए।”

बता दें कि बीते दिनों प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व विधायक गुलाब यादव के करीबियों के ठिकानों पर छापेमारी कर 90 लाख रुपये कैश और 13 किलो चांदी की सिल्ली बरामद किया था। इसमें संजीव हंस का नाम भी शामिल था जिनके ठिकाने पर छापेमारी पर उन्हें गिरफ्तार किया गया।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Abhishek Banerjee

मई 31, 2026

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026

Lucknow Viral Video

मई 30, 2026

Anurag Dhanda

मई 30, 2026

Viral Video

मई 30, 2026