---Advertisement---

Lawrence Bishnoi को 24 घंटे में खत्म करने वाले पूर्णियां MP का यूटर्न बोले मैनें ‘आपसे पहले ही कह दिया..’, जानें डिटेल

Pappu Yadav Viral Video: बीते कुछ दिनों से पूर्णियां सांसद पप्पू यादव के कई वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अक्टूबर 19, 2024 7:00 अपराह्न

Pappu Yadav Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Pappu Yadav Viral Video: बीते कुछ दिनों से पूर्णियां सांसद पप्पू यादव के कई वीडियो जमकर वायरल हो रहे है। मालूम हो कि पप्पू यादव अपने बयानों के लिए जानें जाते है। सरकार पर बरसते- गरजते नजर आते है। इसी बीच पूर्णिया सांसद का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। (Pappu Yadav Viral Video) जहां वह Lawrence Bishnoi को 24 घंटे में खत्म करने वाले बयान पर यूटर्न लेते हुए नजर आ रहे है जो जमकर वायरल हो रहा है।

जमकर वायरल हो रहा है वीडियो

बता दें कि इस वायरल वीडियो को FirstBiharJharkhand ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स से शेयर किया है। दरअसल रिपोर्ट द्वारा लॉरेंस बिश्नोई को लेकर सवाल पूछने पर सांसद पप्पू यादव ने मीडिया कर्मी को कहा कि

“यह सब बात मैने पहले ही मना कर दिया था कि यह सब बात नहीं पूछेंगे। आप ज्यादा तेज मत बनिए”। वहीं अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

लॉरेंस बिश्नोई को लेकर पप्पू यादव ने क्या कहा था?

बता दें कि पप्पू यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा था कि “यह देश है या हिजड़ों की फौज एक अपराधी जेल में बैठ चुनौती दे लोगों को मार रहा है,सब मुकदर्शक बने हैं कभी मूसेवाला,

कभी करणी सेना के मुखिया अब एक उद्योगपति राजनेता को मरवा डाला कानून अनुमति दे तो 24घंटे में इस लारेंस बिश्नोई जैसे दो टके के अपराधी के पूरे नेटवर्क को खत्म कर दूंगा”।

Pappu Yadav Viral Video पर लोगों ने दी प्रतिक्रिया

बता दें इस वायरल वीडियो पर लोग जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है एक यूजर ने लिखा कि “डर अच्छा है एक राजनेता को डरते देख कर मजा आया”। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा कि “देखो जनता को कैसे बेवकूफ बनाया जाता है। (Pappu Yadav Viral Video) मीडिया आने से पहले तय हो जाता है कि क्या पूछना है और कैसे उसका उत्तर देना है। पप्पू यादव खुद बोल रहे हैं कि आपके आने से पहले तय हुआ था यह सब सवाल नहीं पूछेंगे”?

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026