DNP India Hindi

Parkinson: क्या इस बीमारी के बारे में जानते हैं आप, 60 के बाद अगर दिखते हैं ये लक्षण तो न्यूरोलॉजिस्ट से करें संपर्क

Parkinson

Parkinson

Parkinson: Parkinson: आप में से कई लोग पार्किंसन बीमारी के बारे में नहीं जानते होंगे। शायद आपको यह नाम भी नहीं पता होगा लेकिन 60 की उम्र के बाद यह एक ऐसी बीमारी है जो न्यूरॉन्स की कमी के कारण होती है। बढ़ती उम्र के लोगों को अपना शिकार एक झटके में बना लेती है और ऐसे में आपके हाथ पैर कांपने लगेंगे। यहां तक की चलने में परेशानी होगी और बोलने में भी कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में डॉक्टर प्रियंका शेहरावत ने इस बीमारी के बारे में वीडियो में बताया है। उन्होंने इस बीमारी के लक्षण का खुलासा किया है। ऐसे में आप अपने घर के बड़े बुजुर्ग की देखभाल करें और उनके लिए सतर्क रहें।

पार्किंसंस रोग के लक्षण

हो सकती है ये समस्याएं

इस वीडियो में डॉक्टर कहती हैं कि 60 साल की फीमेल पेशेंट की हाथ को एक बार ध्यान से देखिए। चलने की स्पीड कम हो जाना, हाथों की स्पीड कम हो जाना, नहाने में ज्यादा टाइम लगना, प्लेट से मुंह तक खाना लेकर जाने की स्पीड का काम हो जाना, हाथों में झुनझुनाहट बैठे बैठे कपकपी आना और हाथों में स्टीफनेस यह सारी चीजें पार्किंसन डिजीज यानी कि पार्किंसन की बीमारी को अंगित करती है।

न्यूरोलॉजिस्ट से लें दवाई

यह एक न्यूरो डिजनरेटिव प्रक्रिया है लेकिन इसकी स्पीड को कम करने के लिए डॉक्टर्स पास अच्छी दवाइयां अवेलेबल होती है। अगर ऐसा कोई भी पेशेंट है उनको न्यूरोलॉजिस्ट को जरूर दिखानी चाहिए ताकि दवाइयां दी जा सके। दवाइयों का लक्ष्य होता है कि पेशेंट अपनी ये एक्टिविटीज यानी कि खुद से खाना खाना, कपड़े पहनना, नहाना वॉशरूम तक जाना ये चीज खुद से करें और किसी भी डिपेंडेंट ना रहे तो इसके लिए न्यूरोलॉजिस्ट से जरूर मिले।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version