---Advertisement---

PM Modi के घर आया नया सदस्य, गाय के नवजात बच्चे को पुचकारते दिखे प्रधानमंत्री; शेयर किया मनमोहक वीडियो

PM Modi: पीएम मोदी का गाय प्रेम किसी से छुपा नहीं है। समय - समय पर वह गायों को प्यार करते हुए, उन्हें चारा खिलाते हुए देखें जाते है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 14, 2024 1:25 अपराह्न

PM Modi
Follow Us
---Advertisement---

PM Modi: PM Modi का गाय प्रेम किसी से छुपा नहीं है। समय – समय पर वह गायों को प्यार करते हुए, उन्हें चारा खिलाते हुए देखें जाते है। इसी बीच पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक मनमोहक वीडियो शेयर किया है जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जहां वह अपने घर पर एक गाय के नवजात बच्चें को दुलार करते नजर आ रहे है।

PM Modi ने शेयर किया मनमोहक वीडियो

आपको बता दें कि इस वीडियो में PM Modi गाय के एक नवजात बच्चे को प्यार करते हुए दिख रहे है। उन्होंने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर करते हुए लिखा कि “हमारे शास्त्रों में कहा गया है – गाव: सर्वसुख प्रदा:’। लोक कल्याण मार्ग पर प्रधानमंत्री आवास परिवार में एक नए सदस्य का शुभ आगमन हुआ है। प्रधानमंत्री आवास में प्रिय गौ माता ने एक नव वत्सा को जन्म दिया है, जिसके मस्तक पर ज्योति का चिह्न है। इसलिए, मैंने इसका नाम ‘दीपज्योति’ रखा है”। गौरतलब है कि पीएम मोदी इस खूबसूरत गाय के बच्चे को पुचकारते हुए दिख रहे है।

पीएम मोदी का गौ प्रेम

मालूम हो कि पीएम मोदी का यह गाय प्रेम नया नहीं है। कई मौकों पर पीएम मोदी गायों और उनके बच्चों के साथ नजर आते है। बता दें कि इसी साल प्रधानमंत्री मोदी मकर संक्रांति के अवसर पर वारंगल शहर में भद्रकाली मंदिर पहुंचे थे, जहां उन्होंने गौ सेवा की थी। उस दौरान उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हुई थी जहां पीएम मोदी छोटी-छोटी गायों को चारा खिलाते नजर आए थे। वहीं इससे पहले भी पीएम कई बार गायों के साथ देखें गए है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Health Tips

अक्टूबर 23, 2026