---Advertisement---

Punjab News: पंजाब में धू-धू कर जली पराली, मना करने पहुंचे अधिकारियों से किसानों ने जबरन लगवाई आग; वीडियो वायरल

Punjab News: पंजाब में पराली जलाने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पंजाब सरकार इस विषय को लेकर बेहद गंभीर है और हरसंभव प्रयासरत है कि इस पर रोकथाम लगाया जाए। इसी कड़ी में शासन की ओर से अधिकारियों की एक टीम बठिंडा जिले के एक गांव में किसानों को जागरुक करने पहुंची।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 5, 2023 10:38 पूर्वाह्न

punjab news
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब में पराली जलाने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पंजाब सरकार इस विषय को लेकर बेहद गंभीर है और हरसंभव प्रयासरत है कि इस पर रोकथाम लगाया जाए। इसी कड़ी में शासन की ओर से अधिकारियों की एक टीम बठिंडा जिले के एक गांव में किसानों को जागरुक करने पहुंची। लेकिन यहां जो हुआ उससे अधिकारी के साथ लोग भी चौंक उठे। किसानों ने पराली जलाने से मना करने पहुंचे अधिकारियों से ही जबरन आग लगवा दी। इस पूरे प्रकरण में वीडियो भी बनाया गया है जिसे सीएम मान ने अपने आधिकारिक हैंडल से पोस्ट कर कार्रवाई करने की बात की है।

ये है पूरा मामला

पंजाब में पराली जलाने को लेकर सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में चल रही सरकार बेहद सख्त नजर आ रही है। इस कड़ी में गांवो में जाकर किसानों को जागरुक कर पराली न जलाने की बात की बात कही जा रही है। बीते दिन शासन के आदेश पर अधिकारियों की एक टीम बठिंडा जिले के बुर्ज महमा गांव में गई जहां उन्होंने किसानों को पराली जलाने से मना किया। स्थानिय किसानों ने इससे उलट अधिकारियों से ही पराली में आग लगवाई जिससे पराली धू-धू कर जलती नजर आई। किसानों द्वारा किए गए इस कृत्य का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करा रहे हैं।

सीएम मान ने कही ये बात

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने इस संबंध में वीडियो को शेयर करते हुए अहम बात कही है। उन्होंने लिखा कि पंजाब वासी ये किस रास्ते पर चल रहे हैं। जो कर्मचारी पराली ना जलाने का जागरुकता अभियान चला रहे हैं आपने उन्हीं से पराली जलवा दी। याद रखिएगा, आप अपने हाथों में तीलियां लेकर अपने बच्चों के हिस्से की ऑक्सीजन को खत्म करने में लगे हैं। सीएम मान के इस पोस्ट से स्पष्ट है कि सरकार पराली जलाने वालों को नहीं बकसेगी।

दर्ज हुआ मामला

पंजाब प्रशासन भी सीएम मान के पोस्ट के बाद हरकत में आया और इस पूरे प्रकरण को संज्ञान में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। ताजा जानकारी के अनुसार वीडियो से किसानों को पहचान कर अन्य मामला भी दर्ज किया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि पराली जलाने के मामले में दोषियों की पहचानकर उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी जिससे इस तरह के मामले पर रोकथाम लगाया जा सके।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026