---Advertisement---

RCB vs DC WPL 2023: आरसीबी की कप्तान Smriti Mandhana ने जड़ा खड़े-खड़े गगनचुंबी छक्का, शॉट में दिखी ‘दादा’ की झलक, देखें Video

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी टीम की तरफ से कप्तान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने अपनी टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। इस दौरान स्मृति मंधाना ने एक ऐसा छक्का लगाया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: मार्च 5, 2023 6:07 अपराह्न

RCB vs DC WPL 2023
Follow Us
---Advertisement---

RCB vs DC WPL 2023: विमेंस प्रीमियर लीग की शुरुआत हो चुकी है और आज मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम पर रॉयल चैलेंजर बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के (RCB vs DC WPL 2023) बीच लीग का दूसरा मैच खेला जा रहा है। आज के मुकाबले में RCB टीम की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की तीन ने 20 ओवर में 223/2 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी टीम की तरफ से कप्तान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने अपनी टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। इस दौरान स्मृति मंधाना ने एक ऐसा छक्का लगाया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

स्मृति मंधाना ने की ताबड़तोड़ शुरुआत

भारतीय महिला टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना WPL में आरसीबी टीम की कप्तानी कर रही स्मृति मंधाना ने अपनी टीम को शानदार शुरुआत दिलाई है। मंधाना ने 35 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली और इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 1 छक्का लगाया। लेकिन स्मृति मंधाना ने जिस स्टाइल में छक्का लगाया उसे देख भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी सौरव गांगुली की याद आ गई। स्मृति मंधाना ने क्रीज के अंदर से ही खड़े-खड़े स्ट्रैट के ऊपर से एक बेहतरीन छक्का लगाया।

Also Read: RCB VS DC WPL 2023: 19 साल की SHAFALI VERMA ने उगली बल्ले से आग, मात्र 14 गेंदों में जड़ दिए 64 रन, देखें VIDEO

यहां देखें वीडियो:

https://www.wplt20.com/videos/m02–rcb-vs-dc-smriti-mandana-six-6321798712112

आरसीबी को मिला 224 रनों का लक्ष्य

पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स टीम को शैफाली वर्मा और मेग लैनिंग ने ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई है।इन दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 14.3 ओवर में 162 रनों की पार्टरनशिप की। शैफाली वर्मा ने 84 रन बनाकर आउट हुई। उनके अलावा कप्तान मेग लैनिंग ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और मात्र 43 गेंदों में 72 रनों की पारी खेली। इन दोनों के बल्लेबाजों के दम पर दिल्ली की टीम ने अपने 20 ओवर में 223 रन बनाए और आरसीबी टीम के सामने 224 रनों का लक्ष्य रखा।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

RCBW: स्मृति मंधाना (c), सोफी डिवाइन, हीथर नाइट, आशा शोभना, प्रीति बोस, मेगन शुट्ट, रेणुका ठाकुर सिंह, दिशा कासत, एलिसे पेरी, ऋचा घोष (wk), कनिका आहूजा।

DCW: शैफाली वर्मा, मेग लैनिंग (कप्तान), मारिजान कप्प, तान्या भाटिया (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, शिखा पांडे, राधा यादव, तारा नॉरिस, जेमिमा रोड्रिग्स, एलिस कैप्सी, जेस जोनासेन।

Also Read: RCB VS DC WPL 2023: SHAFALI VERMA का यह तूफानी छक्का देख भूल जाएंगे विराट-रोहित की बल्लेबाजी, देखें शानदार VIDEO

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026