---Advertisement---

Shadab Jakati: पहले बच्ची संग अश्लील हरकत, फिर दूसरे की बीवी के साथ अफेयर! साल के पहले दिन आफत में कैसे फंसा यूट्यूबर ?

Shadab Jakati: यूट्यूबर शादाबा जकाती एक बार फिर से विवादों में आ गए हैं। दरअसल, वो जिस महिला संग वीडियो बनाते हैं, उसी के पति ने उन पर गंभीर आरोप लगाते हुए जान से मारने की धमकी दी है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: जनवरी 2, 2026 12:33 अपराह्न

Shadab Jakati
Follow Us
---Advertisement---

Shadab Jakati: शादाब जकाती को 2025 ने नेम फेम के साथ कुछ ऐसे विवाद दिए है जो कि, नए साल में भी उनका पीछा नहीं छोड़ रहे हैं। 10 रुपए के बिस्किट का दाम पूछकर रातों-रात सोशल मीडिया स्टार बने शदाब जकाती बॉलीवुड के साथ दुबई के बड़े सेलिब्रेटीज के साथ वीडियो बनाते हैं। 46 साल के सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर एक बार फिर से मुसीबत में फंसता दिख रहा है। दरअसल, जिस महिला के साथ वो वायरल होने के लिए वीडियो बनाते हैं, उसके ही पति ने पुलिस में जाकर शिकायत की है कि, शादाब उसकी बीवी को लेकर घूमता रहता है। इन दोनों से उसे जान का खतरा है। आपको बता दें, शादाब जकाती हालहि में अपनी एक वीडियो के अंदर बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में जेल तक पहुंच गए थे। अब वो दूसरे की बीवी को लेकर विवादों से घिर गए हैं।

यूट्यूबर Shadab Jakati नए विवाद में घिरे

यूट्यूबर शादाब जकाती से जुड़े विवाद को सोशल मीडिया पर Narendra Pratap नाम के यूजर ने पोस्ट करते हुए जानकारी दी है। उन्होंने ईरम और शाहाब का एक कॉमेडी वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “10रू बिस्कट वाले मेरठ के शादाब जकाती की “ऑनस्क्रीन” पत्नी ईरम के “ऑफस्क्रीन” पति ने पुलिस से शिकायत की है। बताया है कि वह शादाब के साथ ही रहती है। वह कई दिन तक घर से गायब है। विरोध करने पर जकाती और ईरम ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। ईरम ने कहा है कि पति उसे तलाक दे चुका है”।

आपको बता दें, ईरम के पति खुर्शीद ने पुलिस में जाकर अपनी बीवी और शादाब पर आरोप लगाते हुए कहा कि, वो उन्हें मार देंगे। खुर्शीद टायर रिपेयरिंग का काम करते हैं। ईरम के पति का कहना है कि, मैं बीमार रहता हूं मैरी बीवी मुझे छोड़कर कई दिनों तक यूट्यूबर के साथ गायब रहती है।

शादाब जकाती पर लगे गंभीर आरोप

वहीं, इस मामले की जानकारी पुलिस अधिकारी सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने देते हुए बताया कि, खुर्शीद ने अभी तक कोई भी लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है। अगर वो ऐसा करते हैं तो यूट्यूबर के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। वहीं, शादाबा जकाती और ईरम की तरफ से भी इस मामले पर प्रतिक्रिया आयी है। दोनों ने इन आरोपों को बुनियाद बताया है। वहीं, ईरम का कहना है कि, वो बच्चों की परवरिश और घर के लिए वीडियो बनाती है। उसका पति गलत आरोप लगा रहा है। आपको बता दें, अभी हालहि में शादाब जकाती ने एक बच्ची के साथ वीडियो बनाया था। जिसमें वो अश्लील इशारे करते हुए दिख रहे थे। जिसके बाद उन्हें जेल तक जाना पड़ा था। अब वो दूसरे की पत्नी को लेकर विवादों में घिर गए हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026