---Advertisement---

ओछी हरकत! भारत को निशाने पर लेने वाले Shahid Afridi का दुबई में ग्रैंड वेलकम, Viral Video देख केरल समिति की मंशा पर उठे सवाल

Shahid Afridi Viral Video: भारत के खिलाफ जहर उगल चुके पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर का दुबई में जोरदार स्वागत हुआ है। वायरल वीडियो देखकर यूजर्स केरल समिति की मंशा पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 31, 2025 3:36 अपराह्न

Shahid Afridi Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Shahid Afridi Viral Video: भला कोई कैसे वो दिन भूल सकता है जब लाहौर की सड़कों पर भारत के खिलाफ नारे लग रहे थे। ऐसा और कोई नहीं, बल्कि पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के नेतृत्व में बुजदिल पाकिस्तानियों ने किया था। आज उसी अफरीदी के स्वागत में केरल समिति ने पलक बिछा दिए हैं। शाहिद अफरीदी वायरल वीडियो में केरल समिति के सदस्यों को ‘बूम-बूम अफरीदी’ के साथ पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर का स्वागत करते देखा जा सकता है। इस दौरान अफरीदी भी केरल के लजीज व्यंजनो की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। Shahid Afridi Viral Video देख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रोष का माहौल है। यूजर्स भर-भरकर केरल समिति की आलोचना करते हुए उनकी मंशा पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

दुबई में पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर का स्वागत, देखें Shahid Afridi Viral Video

दुबई में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़ा वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है।

Watch Video

एनडीटीवी के एक्स हैंडल से जारी शाहिद अफरीदी वायरल वीडियो में केरल समिति के लोगों को पूर्व क्रिकेटर का स्वागत करते देखा जा सकता है। दरअसल, अफरीदी में दुबई में आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में शिरकत किया। इस दौरान केरल समिति के लोगों ने बूम-बूम का नारा देकर अफरीदी का स्वागत किया। बदले में शाहिद अफरीदी ने भी लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए सिर हिलाया। Shahid Afridi Viral Video में पूरे प्रकरण को आसानी से देखा व समझा जा सकता है। भारत के खिलाफ नारा देने वाले और समय-समय पर अपनी कट्टरपंथी मानसिकता का प्रदर्शन करने वाले शाहिद अफरीदी का ये स्वागत अब सवालों के घेरे में है।

शाहिद अफरीदी वायरल वीडियो देख केरल समिति की मंशा पर उठे सवाल!

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जाएं तो पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी से जुड़ा वीडियो वायरल होता नजर आएगा। Shahid Afridi Viral Video को साझा करते हुए यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। कई ऐसे यूजर्स हैं जो वायरल वीडियो को देख केरल समिति की मंशा पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। जहां भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले शाहिद अफरीदी को जवाब दिया जाना चाहिए, वहां उनके स्वागत में पलके बिछ रही हैं। ये वही अफरीदी हैं जो ऑपरेशन सिंदूर के बाद खोखली शान दर्शाते हुए पाकिस्तान की जीत मना रहे थे। ऐसे में देश से बढ़कर भला क्या हो सकता है। यही वजह है कि शाहिद अफरीदी वायरल वीडियो देखकर यूजर्स केरल समिति पर निशाना साध रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026

Hug Day 2026

फ़रवरी 12, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 11, 2026

Valentine Day

फ़रवरी 11, 2026

Jasmine Sandlas

फ़रवरी 11, 2026

Subedaar Teaser

फ़रवरी 11, 2026