---Advertisement---

Shatavari है अमृत! ये मिलाकर पीने से फर्टिलिटी ही नहीं मेनोपॉज और पीरियड्स में मिलेंगे फायदे, जानें क्या है सही तरीका और वार्निंग

Shatavari: शतावरी में दूध मिलाकर पी सकते हैं आप, इससे न सिर्फ आपकी फर्टिलिटी बल्कि पीरियड तक में फायदेमंद है। मेनोपॉज में भी आपके लिए यह गुणकारी हो सकता है।आइए जानते हैं कैसे महिलाओं के लिए यह है अमृत।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 28, 2025 6:05 अपराह्न

Shatavari
Follow Us
---Advertisement---

Shatavari: क्या पीरियड से लेकर फर्टिलिटी की समस्याओं तक से जूझ रहे हैं आप तो दूध में शतावरी के पाउडर को मिलाकर पीने से आपको काफी फायदे मिल सकते हैं। न्यूट्रीशनिस्ट ने missherbofficial इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए शतावरी को सभी महिलाओं के लिए अमृत बताया है। इस खास तरीके से अगर आप सेवन करते हैं तो इसका जरूरी पोषण आपको मिल सकता है। ऐसे में लिए जानते हैं आइए कैसे शतावरी ड्रिंक को बनाएं और इसका सेवन आप करें। इसके अलावा न्यूट्रीशनिस्ट ने यह भी बताया कि आखिर कितने दिनों तक आप इसे पी सकते हैं और इसके क्या-क्या फायदे होते हैं।

Shatavari का कैसे करें सेवन

शतावरी ड्रिंक बनाने के लिए 200 ml गर्म दूध में पहले आप एक चम्मच शतावरी को मिला ले। अच्छी तरह से मिलने के बाद आप चाहे तो आधा चम्मच शहद डाल सकते हैं और इसका सेवन तुरंत ही करें ताकि यह आपके लिए अमृत बन सके।

क्या है शतावरी दूध पीने का सही तरीका

शतावरी से बने हुए दूध का सेवन अगर आप भी करने वाली हैं तो यह जान लें कि इसे हर दिन एक बार लेना है। इसका परिणाम और भी बेहतर मिलेगा अगर आप रात को सोने से पहले इसे पीते हैं। 30 से 45 दिनों तक हर रात आप इसे पिए। इस बात का खास ख्याल रखें कि ज्यादा गर्म दूध नहीं हो क्योंकि इससे एक्टिव कंपाउंड की कमी हो जाती है। ड्रिंक टीनएज से लेकर मेनोपॉज तक की महिलाओं के लिए बताया गया है।

दूध में शतावरी मिलने से क्या हो सकते हैं फायदे

हार्मोन बैलेंस में जरूरी है शतावरी

न्यूट्रीशनिस्ट के मुताबिक हार्मोन बैलेंस के लिए यह जरूरी है क्योंकि यह आपके हार्मोनल बैलेंस को सपोर्ट करने में फायदेमंद है। ऐसे में अगर आपको भी हार्मोन संबंधी कोई समस्या हो रहा है तो आप इसका सेवन कर सकते हैं।

पीरियड्स के लिए भी है यह फायदेमंद

अगर आपका पीरियड कभी भी आ जाता है तो या रेगुलेटरी में सुधार कर सकता है क्योंकि डिसमेनोरिया को मैनेज करने में फायदेमंद है।

फर्टिलिटी में भी है असरदार

न्यूट्रीशनिस्ट ने साफ कहा कि महिलाओं के लिए यह फर्टिलिटी यानी एग हेल्थ को भी बढ़ाता है। रिप्रोडक्टिव पार्ट को पोषण देता है और एग क्वालिटी में सुधार करता है।

मेनोपॉज में भी है शतावरी का अपना महत्व

मेनोपॉज के दौरान यह आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। मूड स्विंग से लेकर हॉट फ्लैश और थकान को दूर करने में इसका अपना ही महत्व है।

इम्यूनिटी और गट हेल्थ के लिए है बेहद जरूरी

एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर शतावरी से बने हुए दूध का सेवन इम्यूनिटी और गट हेल्थ के लिए भी कर सकते हैं।

स्किन के लिए भी शतावरी से बने हुए दूध का सेवन कर सकते हैं आप

स्किन को हाइड्रेशन देने से लेकर ग्लो तक के लिए यह फायदेमंद है। यह आपके शरीर को हाइड्रेट रखती है। नींद को बेहतर करने के साथ-साथ एंजायटी और मेंटल स्ट्रेस को कम करने में फायदेमंद है।

किन्हें शतावरी से दूर रहने की दी जाती है सलाह

हालांकि न्यूट्रीशनिस्ट ने अभी बताया कि प्रेगनेंसी या ब्रेस्टफीडिंग के दौरान महिलाएं इसे लेने से पहले डॉक्टर से जरूर संपर्क करें। वहीं इसके साथ ही यह भी बताया गया है कि ब्रेस्ट यूटेराइन और ओवेरियन कैंसर में दूरी बनाने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा अगर आप कोई हार्मोनल दवाइयां ले रहे हैं तो आप डॉक्टर से संपर्क किए बिना इसका सेवन न करें।

क्या हो सकते हैं इस दूध के साइड इफेक्ट

शतावरी से बने हुए दूध का सेवन अगर आप करते हैं तो इससे ब्लोटिंग या गैस बनना, मतली या पेट खराब होने के साथ-साथ ब्रेस्ट में नर्मी या वजन बढ़ सकता है। ऐसे में आप बिना देर किए किसी एक्सपर्ट से सलाह ले सकते हैं।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty Liver

फ़रवरी 5, 2026

Viral Video

फ़रवरी 4, 2026

Cancer

फ़रवरी 4, 2026

Mrunal Thakur

फ़रवरी 4, 2026

Viral Video

फ़रवरी 4, 2026

Kapil Sharma

फ़रवरी 4, 2026